नई दिल्ली: गर्मी के महीनों में रसीले फलों को बेहद पसंद किया जाता है। इस दौरान तरबूज का स्वाद लोगों की जबान का ज्यादा भाता है। इनमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। तरबूज में 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। तरबूज भले ही ड़े ही शौक से खाया जाता हो लेकिन इसे सही से काटने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी ही दिक्कत पेश आती हो तो यह दिलचस्प वायरल वीडियो काफी मददगार साबित हो सकता है।
कुछ ही सेकेंट में एक बराबर पीस
सोशल मीडिया पर इन दिनों तरबूज काटने का एक टिकटॉक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तरबूज काटने की आसान ट्रिक बताई गई है। इस ट्रिक ने लोगों का धयान अपनी ओर इसलिए ज्यादा खींचा क्योंकि इससे तरबूज कम समय में एक बराबर पीस में कट गया। टिकटॉक यूजर 'पोप्स किचन' ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स कुछ ही सेकेंड से तरबूज के कई टुकड़े कर देता है। वीडियो में शख्स तरबूज के दोनों ओर आधा गोलाकार काटकर उसे स्लाइज में काटते हुए देखा जा सकता है।
38 मिलियन से अधिक बार देखा गया वीडियो
तरबूज को काटने और परोसने के कई तरीके हो सकते हैं। लेकिन इस वीडियो को जितना पसंद किया जा रहा है वो वाकई कमाल है। तरबूज काटने की यह ट्रिक, हर कोई जरूर ट्राई करना चाहेगा। तरबूज को आसानी से स्लाइज में काटने का यह वीडियो टिकटॉक पर 38 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इसे अब तक 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स तरबूज काटने के इस वीडियो हैक को दोबारा देखे बिना नहीं पा रहे हैं।