IIT Bombay की क्लास में जब गाय ने इस तरह ली एंट्री [VIDEO]

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jul 29, 2019 | 11:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा गाय आईआईटी बॉम्बे के क्लासरूम में घूमती हुई नजर आ रही है।

cow entered classroom
गाय ने इस तरह की आईआईटी कक्षा में एंट्री   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईआईटी बॉम्बे की क्लास में घुसी गाय
  • गाय को देख छात्रों ने छोड़ी क्लास
  • गाय ने किया पूरी कक्षा का दौरा

मुंबई। cow entered IIT Bombay जब कोई टीचर क्लास में पढ़ा रहा होता है, अगर बीच में अचानक कोई क्लासरूम में आ जाए तो सभी बच्चों की नजरें गेट पर टिक जाती है। ऐसा ही हुआ कुछ मुंबई के आईआईटी बॉम्बे में,  जी हां यहां एक गाय क्लासरूम में घुस गई। आईआईटी बॉम्बे देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यहां क्लासरूम में अचानक एक आवारा गाय घुस गई, जिसे देख सभी बच्चे हैरान हो गए। 

बता दें, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में ये गाय क्लासरूम में एंट्री ले रहे है। इतना ही नहीं टीचर गाय के पीछे-पीछे चल रहा है। जैसे-जैसे गाय आगे बढ़ रही है, बच्चे अपनी सीट छोड़-छोड़कर क्लास से भाग रहे हैं। इतना ही नहीं गाय क्लास की सीढ़ियों पर भी चढ़ रही है। वो क्लास में खुलेआम मजे से घूम रही है। 

 

 

ये वीडियो आईआईटी बॉम्बे की पहली मंजिल पर स्थ्ति लेक्चर हॉल का है। गाय को देखकर बच्चे इधर-उधर भाग रहे है। इस घटना के बाद पूरे आईआईटी बॉम्बे में हलचल मच गई।

 

 

बच्चों का आरोप है कि ऐसा कई बार हो चुका है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इस विषय में कोई भी संज्ञान नहीं लेता। ऐसी घटनाओं से बच्चों की क्लास में काफी रुकावट आती है।

 

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देख खूब हंस रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है आईआईटी बॉम्बे में गाय कैसे घुसी क्या उसने आईआईटी परीक्षा पास की। इतना ही नहीं दूसरे यूजर ने लिखा है गाय हमारी माता है हमको कुछ नहीं आता है....गाय यहां पढ़ने आई है। 

अगली खबर