नई दिल्ली: भारत अपने खानपान की आदतों के चलते दुनिया में अपना अलग ही स्थान रखता है और भारतीय खाने को लेकर लोगों का क्रेज बेहद ज्यादा है और इसको लोग बहुत चाव के साथ खाते हैं। इंडियन फूड को लेकर की गई एक रिसर्च से पता पता चला है कि चिकेन बिरयानी पिछले साल ग्लोबल लेबल पर हर महीने औसतन 4.56 लाख सर्च के साथ सबसे अधिक खोजा गया इंडियन फूड है।
बटर चिकेन, समोसा, चिकेन टिक्का मसाला, डोसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट भी शीर्ष 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यंजनों में शामिल रहे। सेमरश के शोध में यह पता चला कि एक पसंदीदा पंजाबी व्यंजन बटर चिकन औसतन चार लाख बार खोजा गया, जबकि उत्तर भारत और इससे आगे देशव्यापी समोसा औसतन 3.9 लाख बार खोजा गया। अन्य पसंदीदा पंजाबी व्यंजन चिकन टिक्का मसाला औसतन 2.5 लाख बार खोजा गया।
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध व्यंजन डोसा को औसतन 2.28 लाख बार खोजा गया। सूची में अन्य पांच भोजन : तंदूरी चिकेन, पालक पनीर, नान, दाल मखानी और चाट शामिल रहे। सेमरश हेड ऑफ कम्युनिकेशन फर्नांडो अंगुलो ने कहा, हमें इन परिणामों को देखकर आश्चर्य नहीं हुआ।
इसका कारण यह है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने अपनी वरीयताओं को हर जगह पहुंचाया है। विदेशों में रह रहे लोगों में पंजाबियों की संख्या अच्छी खासी है।
उन्होंने कहा, हालांकि, हमारा अध्ययन विदेशों में और भारत में रहने वाले उद्यमी रसोइयों को प्रस्तुत करता है, क्योंकि यह अधिक विदेशी भारतीय खाद्य पदार्थो के लिए बाजार के आकार का खुलासा करता है। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऑडियंस पंजाबी भोजन को भारतीय भोजन के रूप में देखती है।
स्नैक्स में मसालेदार समोसा व चाट 10 सबसे अधिक खोजे गए ऑनलाइन भोजन में से एक हैं। जिन लोगों ने इन व्यंजनों की खोज की, उनमें उत्तर भारत से परिचित लोग शामिल थे, क्योंकि दोनों खाद्य पदार्थ इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक हैं।