Times Now Navbharat
live-tv
Premium

सफर और स्वाद का संगम, जानें क्या है Snack Tourism, तेजी से हो रहा है पॉपुलर

Food Tourism Trends: आज की ट्रैवलिंग सिर्फ मशहूर इमारतें और फोटो स्पॉट देखने की नहीं बल्कि स्वाद को महसूस करने की है। ऐसे में अगर आप ट्रिप प्लान करें, तो सिर्फ घूमने की लिस्ट नहीं बनाएं क्या-क्या चखना है, ये भी तय करें। अगर आप सच में स्वाद के जरिए डेस्टिनेशन को जानना चाहते हैं, तो ये जगहें आपकी स्नैक टूरिज्म बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए जहां हर निवाला एक नई कहानी सुनाता है।

Image
तेजी से पॉपुलर हो रहा है स्नैक टूरिज्म

Snack Tourism: मौजूदा समय में दुनिया घूमने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोग सिर्फ मशहूर इमारतें और फोटो स्पॉट देखने के लिए ट्रैवल नहीं करते बल्कि जहां घूमने गए हैं वहां के लोकल स्नैक्स चखने के लिए ट्रैवल प्लान कर रहे हैं। इसी उभरते हुए ट्रेंड को स्नैक टूरिज्म कहा जा रहा है जहां ट्रैवल का मतलब जगहें नहीं, बल्कि स्वाद एक्सपीरियंस करना होता है।

यंग ट्रैवलर्स, मिलेनियल्स और जेन Z के बीच स्नैक टूरिज्म ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। स्काईस्कैनर द्वारा शेयर किए गए डाटा के अनुसार करीब 47% ब्रिटिश ट्रैवलर्स अपनी ट्रिप की प्लानिंग लोकल खाने के हिसाब से करते हैं। वहीं 59% मिलेनियल्स मानते हैं कि वे जगह चुनते ही इस बात से हैं कि वहां क्या-क्या खाने को मिलेगा। इतना ही नहीं, लगभग 70% लोग खाने-पीने के लिए अलग से बजट भी रखते हैं।

स्नैक टूरिज्म की सबसे मजेदार बात यह है कि ये सिर्फ फाइव-स्टार रेस्टोरेंट या फैंसी खाने तक सीमित नहीं है। इसमें वो छोटे-छोटे स्नैक्स भी शामिल हैं जो आपको लोकल मार्केट में मिलते हैं जैसे चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट या फिजी ड्रिंक्स। यही चीजें किसी जगह की असली पहचान बताती हैं। जैसे फ्रांस में लोग बटर वाले बिस्किट पसंद करते हैं, वहीं जापान में लोग मैचा और साके फ्लेवर वाले किटकेट ढूंढते फिरते हैं।

भारत में स्नैक टूरिज्म के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन (Street Food Destinations)

अगर आप स्नैक टूरिज्म के शौकीन हैं तो भारत में मौजूद ये 5 जगहें घूमने-फिरने के साथ ही आपके टेस्ट बड्स को खुश कर देंगी। इन 5 जगहों पर घूमना सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि खाने के जरिए कल्चर को अनुभव करना है।

1) अमृतसर, पंजाब

स्ट्रीट फूड की जान अमृतसर, पंजाब सिर्फ गोल्डन टेंपल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जबरदस्त फूड आइटम के लिए भी फेमस है। यहां का अमृतसरी कुलचा और छोले-भटूरे हर फूडी की लिस्ट में शामिल होते ही हैं। यात्रा के दौरान गोल्डन टेंपल के आसपास की गलियों में छोटे-छोटे ठेले और दुकानें आपको मिल जाएंगी जहां स्नैक खाना मतलब सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि पंजाब की रूह को महसूस करना है।

अमृतसर पंजाब स्नैक

अमृतसर पंजाब स्नैक

2) मुंबई, महाराष्ट्र

स्ट्रीट स्नैक्स की राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई का स्ट्रीट फूड धमाकेदार है। यात्रा के दौरान यहां हर मोड़ पर आपको कुछ नया स्वाद मिल जाएगा। वड़ा पाव, पानी पूरी, भेल पूरी आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच और कोलाबा जैसे इलाकों में मिलने वाले स्नैक्स मुंबईकर लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं।

मुंबई महाराष्ट्र स्नैक

मुंबई महाराष्ट्र स्नैक

3) कोलकाता, पश्चिम बंगाल

मिठास से भरा शहर कोलकाता खाने-पीने के मामले में दिल से जुड़ा शहर है। यहां की मिठाइयां बेमिसाल हैं यात्रा के दौरान रसगुल्ला, संदेश और काठी रोल बिना चखे लौटना मतलब ट्रिप अधूरी रहना है। हर स्नैक अपने साथ बंगाल की कहानी और परंपरा लेकर आता है, जिसे आप करीब से महसूस कर सकते हैं।

कोलकाता पश्चिम बंगाल स्नैक

कोलकाता पश्चिम बंगाल स्नैक

4) जयपुर, राजस्थान

शाही स्वाद का अनुभव करने के लिए आपको जयपुर का रुख करना चाहिए। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में खाने का अंदाज शाही है। यात्रा के दौरान यहां आप प्याज कचौरी और मावा कचौरी खाते हुए पुराने राजाओं के जमाने की याद कर सकते हैं। जयपुर के स्नैक्स राजस्थान की शाही विरासत की कहानी सुनाते हैं।

जयपुर राजस्थान स्नैक

जयपुर राजस्थान स्नैक

5) हैदराबाद, तेलंगाना

मसालों का जादू आपको हैदराबाद में मिल जाएगा। खाने के शौकीनों के लिए हैदराबादी की यात्रा किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बिरयानी तो वर्ल्ड फेमस है ही, लेकिन इसके अलावा यहां के मिर्ची बज्जी, पनुगुलु और समोसे भी कमाल के होते हैं। लोकल मार्केट्स में आप मसालेदार स्नैक्स और चटपटे स्वाद का मजा ले सकते हैं।

हैदराबाद तेलंगाना स्नैक

हैदराबाद तेलंगाना स्नैक

जरूर अपनाएं ये काम के आसान टिप्स (Snack Hunting Travel)

अगर आप भी जल्द कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और वहां की लोकल कल्चर और फ्लेवर को सही मायनों में महसूस करना चाहते हैं, तो कुछ आसान और काम के टिप्स हैं जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए-

1) ट्रैवल से पहले थोड़ी रिसर्च कर लें: आजकल सोशल मीडिया सबसे बड़ा गाइड है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब या ब्लॉग्स पर सर्च करें कि उस जगह के फेमस लोकल स्नैक्स कौन से हैं और लोग क्या रिकमेंड करते हैं।

2) सुपरमार्केट से खरीदारी करें: टूरिस्ट एरिया की दुकानों में चीजें महंगी मिलती हैं। बेहतर है कि लोकल सुपरमार्केट या छोटे स्टोर्स से स्नैक्स लें, जेब पर भी हल्का पड़ेगा।

3) जरूर चेक करें कस्टम्स के नियम: यात्रा के दौरान ये जानना बेहद जरूरी है कि हर देश के अपने नियम होते हैं। कुछ फूड आइटम्स फ्लाइट में ले जाना अलाउड नहीं होता। इसलिए खरीदने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कौन-सा स्नैक आप अपने साथ फ्लाइट में ले जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों से जुड़ने का मौका (Food Tourism Trends)

असल में स्नैक टूरिज्म सिर्फ खाने की बात नहीं है, ये उस जगह की संस्कृति और आत्मा को समझने का नायाब तरीका है। जब आप किसी शहर का लोकल स्नैक चखते हैं, तो आप उसके स्वाद के साथ-साथ वहां की परंपरा, इतिहास और लाइफस्टाइल को भी करीब से महसूस करते हैं। लोकल स्नैक्स चखते हुए आप वहां के लोगों से जुड़ते हैं, उनकी आदतों और कहानियों को समझते हैं जो आरकी यात्रा को और ज्यादा पर्सनल और यादगार बना देता है।

End of Article