Premium

सफर से पहले लगता है डर, जानें क्या है ट्रैवल एंग्जायटी, कैसे पाएं डर पर काबू

Travel Stress: आज के दौर में घूमना-फिरना जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन, कई लोगों में ऐसा देखा गया है कि ट्रैवल प्लान बनाते ही उनके दिल की धड़कन तेज होने लगती है, मन में अजीब सी घबराहट और तरह-तरह के नकारात्मक विचार उन्हें घेर लेते हैं। इस स्थिति को ट्रैवल एंग्जायटी कहते हैं। ट्रैवल एंग्जायटी के बारे में इस आर्टिकल में डिटेल में बात की गई है।

Image
जानें क्या है ट्रैवल एंग्जायटी

Travel Anxiety: मौजूदा समय में ट्रैवल एंग्जायटी (यात्रा से पहले या उसके दौरान महसूस होने वाली घबराहट) आम समस्या बन गई है। ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर लोगों को ट्रैवल के दौरान खासकर नई जगहों पर जाने से पहले अत्यधिक तनाव, बेचैनी और डर महसूस होता है इसे ही ट्रैवल एंग्जायटी या यात्रा की चिंता कहते हैं। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति है जो यात्रा के दौरान व्यक्ति को असहज और चिंतित महसूस कराती है जिसकी वजह से लोग यात्रा करने से कतराते हैं।

ट्रैवल एंग्जायटी क्या होती है (What is travel anxiety)

ट्रैवल एंग्जायटी के कारण इंसान अनजाने सफर, नए माहौल और अनिश्चित हालात को लेकर डर महसूस करता है। कई बार तो ऐसा होता है कि यात्रा से पहले डर, बेचैनी, घबराहट और तनाव इतना बढ़ जाता है कि लोग ट्रिप तक कैंसिल कर देते हैं।

ट्रैवल एंग्जायटी क्या होती है

ट्रैवल एंग्जायटी क्या होती है

ट्रैवल एंग्जायटी के लक्षण (Symptoms Of Travel Anxiety)

ट्रैवल एंग्जायटी को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी मत करें। अगर हर ट्रिप से पहले आपकी घबराहट हद से ज्यादा बढ़ जाती है या आप तनाव महसूस करते हैं तो इसके लक्षण जानकर आप किसी काउंसलर से सलाह ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ट्रैवल एंग्जायटी के लक्षण पर एक नजर डालते हैं-

  • बार-बार नेगेटिव विचार आना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • सफर को लेकर डर लगना
  • हद से ज्यादा बेचैनी महसूस होना
  • यात्रा से पहले नींद ना आना
  • पेट खराब होना और पसीना आना
ट्रैवल एंग्जायटी के लक्षण

ट्रैवल एंग्जायटी के लक्षण

ट्रैवल एंग्जायटी होने के कारण (Reasons For Travel Anxiety)

ट्रैवल एंग्जायटी क्यों होती है ये जानना बेहद जरूरी है क्योंकि जब तक आप किसी समस्या के बारे में जड़ तक पता नहीं लगा लेते हैं तब तक पूरी तरह से उसका समाधान नहीं किया जा सकता है। ट्रैवल एंग्जायटी होने के कारण पर नजर डालते हैं-

अनजानी जगह का डर: इसका सबसे मुख्य कारण अनजानी जगह का डर होता है। नए शहर या किसी अन्य देश की यात्रा करने से पहले लोगों के स्वभाव में बदलाव देखा गया है। भीड़ या फिर अकेलेपन की चिंता उन्हें परेशान करती है।

बुरा अनुभव: पहले का कोई बुरा अनुभव भी इसका कारण हो सकता है। यात्रा के दौरान अगर आपका शुरुआती अनुभव खराब रहा है तो उसकी छाप आसानी से नहीं जाती है। इंसान सोचता है कि अगली बार भी उसके साथ ऐसा हो सकता है इसी वजह से ट्रैवल एंग्जायटी उसके दिल में घर कर जाती है।

सुरक्षा को लेकर चिंता: चाहे सोलो ट्रैवल कर रहे हों या फिर परिवार या दोस्तों के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता अक्सर लोगों में देखी गई है। जिस जगह जा रहा हूं वहां सुरक्षित तो रहूंगा ये सवाल अक्सर इंसान को परेशान करता है।

अन्य कारण-

  • फ्लाइट या ट्रेन का डर
  • होटल और खाने की चिंता
  • भाषा की परेशानी
ट्रैवल एंग्जायटी होने के कारण

ट्रैवल एंग्जायटी होने के कारण

ट्रैवल एंग्जायटी से कैसे बचें (How to Avoid Travel Anxiety)

ट्रैवल एंग्जायटी कोई कमजोरी नहीं है। 'डर को जीतना ही असली जीत होती है' इस बात का ध्यान हमेशा रखें। हर सफर एक खूबसूरत याद बन जाए इसके लिए ट्रैवल एंग्जायटी को मात दिया जा सकता है। ट्रैवल एंग्जायटी से कैसे बचें इसके बारे में थोड़ा विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं-

पहले से करें पूरी प्लानिंग: कहां जाना है से लेकर कहां ठहरना है इन सब सवालों का जवाब स्पष्ट आपके मन में होना चाहिए। डेस्टिनेशन, होटल, ट्रांसपोर्ट और घूमने की जगहों की जानकारी पहले से ही जुटा लें। पासपोर्ट, टिकट, दवाइयां और जरूरी डॉक्यूमेंट भी पहले से तैयार रखें।

पॉजिटिव सोच और धीरे-धीरे शुरुआत: पॉजिटिव सोच रखें खुद को डराने की बजाए खुद को मोटिवेट करते रहें। अगर पहली बार आप यात्रा कर रहे हैं तो ज्यादा दूर जाने से बचें। नजदीकी जगह से आप शुरुआत कर सकते हैं।

खुद को शांत रखें: सफर से पहले और सफर के दौरान खुद को शांत रखना बेहद जरूरी है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज आप कर सकते हैं। गहरी सांस लें और खुद को शांत रखने पर फोकस करें।

भरोसेमंद लोगों के साथ करें सफर: अगर आपका ट्रैवल पार्टनर भरोसेमंद है तो ट्रैवल एंग्जायटी यूं ही गायब हो जाती है। भरोसेमंद लोगों के साथ सफर करना आपको हौंसला देता है।

ट्रैवल एंग्जायटी से कैसे बचें

ट्रैवल एंग्जायटी से कैसे बचें

सफर का मजा तभी आता है जब आप हर एक पल को खुलकर जी रहे होते हैं। इस बात को दिमाम में फिट कर लीजिए कि ट्रैवल एंग्जायटी कोई कमजोरी नहीं है। थोड़ी समझदारी, सही प्लानिंग और पॉजिटिव सोच से आप इस डर से पार पा सकते हैं।

End of Article