Premium

Explainer: पुराने आधार ऐप से कितना अलग है New Aadhaar App, क्या-क्या हैं इसके फीचर्स?

​​Aadhaar App से पहले भी आधार के लिए एक mAadhaar ऐप था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एमआधार ऐप को खत्म करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि यदि ऐसा नहीं है तो नए Aadhaar App लॉन्च करने की जरूरत नहीं थी। एमआधार ऐप को ही नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता था, खैर एमआधार ऐप पर ज्यादा बात नहीं करेंगे। हम आपको बताएंगे कि Aadhaar App, नवंबर 2025 में लॉन्च हुए पुराने Aadhaar App से कितना अलग है और इस नए आधार ऐप में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Image
New Aadhaar App Explained: नए आधार ऐप में नया क्या है?

New Aadhaar App Explained: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने पिछले साल नवंबर में New Aadhaar App लॉन्च किया था और अब दो महीने बाद यूआईडीएआई ने Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च किया है। नए Aadhaar App को लेकर दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड से जुड़े अधिकतर काम घर बैठे ही हो जाएंगे, जिससे लोगों को आधार सेंटर पर लाइन लगाने और वहां जाने के झंझट से आजादी मिलेगी।

Aadhaar App से पहले भी आधार के लिए एक mAadhaar ऐप था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एमआधार ऐप को खत्म करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि यदि ऐसा नहीं है तो नए Aadhaar App लॉन्च करने की जरूरत नहीं थी। एमआधार ऐप को ही नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता था, खैर एमआधार ऐप पर ज्यादा बात नहीं करेंगे। हम आपको बताएंगे कि Aadhaar App, नवंबर 2025 में लॉन्च हुए पुराने Aadhaar App से कितना अलग है और इस नए आधार ऐप में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

पुराने आधार ऐप में क्या था?

नवंबर 2025 में लॉन्च हुए आधार ऐप में दो अहम फीचर्स जोड़े गए थे जिनमें एक था मोबाइल नंबर अपडेट और दूसरा था एड्रेस अपडेट। तीसरे नंबर पर एक बड़ा फीचर दिया गया था जो कि फिजिकल आधार की कॉपी को लेकर था यानी आपको यदि किसी को अपना आधार कार्ड की कॉपी देनी है तो आप डिजिटल कॉपी दे सकते थे, वहीं अब नए आधार कार्ड में कई सारे बदलाव किए गए हैं जिसके बाद इस ऐप की मदद से अब कई काम सीधे स्मार्टफोन से किए जा सकेंगे, वो भी बिना आधार केंद्र गए।

New Aadhaar App

क्या है नया आधार ऐप

UIDAI का कहना है कि नया आधार ऐप आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आज भी होटल चेक-इन, सिम कार्ड लेने, ऑफिस वेरिफिकेशन जैसे कामों में लोग आधार की फोटोकॉपी साझा कर देते हैं, जिससे डेटा के दुरुपयोग का खतरा बना रहता है। नया आधार ऐप इसी समस्या का समाधान पेश करता है। इसके जरिए यूजर बिना आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी साझा किए, सुरक्षित तरीके से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। साथ ही इसमें मोबाइल नंबर और पता जैसी जरूरी जानकारियां अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है।

New Aadhaar App

आधार ऐप कैसे डाउनलोड करें

नया आधार एप डाउनलोड करना बेहद आसान है। एंड्रॉयड यूजर Google Play Store और iOS यूजर Apple App Store पर जाकर UIDAI द्वारा जारी आधिकारिक “Aadhaar” ऐप सर्च कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद भाषा चुननी होगी और शुरुआती सेटअप पूरा करना होगा जिसमें आधार कार्ड नंबर और मोबाइल ओटीपी देना होगा। इसके बाद यूजर डिजिटल पहचान, वेरिफिकेशन और अपडेट से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन कैसे करता है काम

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन है। इसका मतलब यह है कि पहचान सत्यापन के लिए न तो इंटरनेट की जरूरत होगी और न ही संवेदनशील जानकारी साझा करनी पड़ेगी। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं।

New Aadhaar App

  • पहला, शेयर आईडी- इसमें यूजर पासवर्ड से सुरक्षित आधार फाइल बना सकते हैं और जरूरत के मुताबिक केवल नाम या उम्र जैसी सीमित जानकारी साझा कर सकते हैं।
  • दूसरा, क्यूआर कोड स्कैन- इस विकल्प में संबंधित संस्था द्वारा दिखाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर तुरंत वेरिफिकेशन किया जा सकता है, बिना किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट के।

मोबाइल नंबर और पता कैसे अपडेट करें

नया आधार ऐप मोबाइल नंबर और पते को अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके लिए यूजर को ऐप में लॉग-इन करना होगा और होम स्क्रीन पर ‘Update Aadhaar details’ सेक्शन में जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने का विकल्प चुनकर नई जानकारी दर्ज करनी होगी। वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद मामूली शुल्क देकर रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है। जांच के बाद अपडेट की गई जानकारी आधार रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी।

ऐप के अन्य उपयोगी फीचर्स

इस ऐप में एक ही डिवाइस से अधिकतम पांच आधार प्रोफाइल बनाने की सुविधा है, जिससे परिवार के बच्चों या आश्रितों का आधार मैनेज करना आसान हो जाता है। इसके अलावा आधार कॉन्टैक्ट कार्ड फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए जरूरी कॉन्टैक्ट डिटेल सुरक्षित रूप से शेयर की जा सकती है। इस ऐप से आप अपना एड्रेस भी आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं।

संस्थाओं के लिए नया नियम

UIDAI ने ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं के लिए नया नियम भी लागू किया है। अब बैंकों, होटलों और सर्विस प्रोवाइडर्स जैसी संस्थाओं को इसके लिए सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका मकसद दुरुपयोग रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि सिर्फ अधिकृत संस्थाएं ही इस सुविधा का इस्तेमाल करें। आने वाले समय में अलग-अलग सेक्टर्स में इसका दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर कहें तो नए और पुराने आधार ऐप में कुछ खास बड़ा अंतर नहीं है। सिर्फ ऐप को अपडेट किया गया है और नया वर्जन रिलीज किया गया है। पुराने ऐप में जो बग या खामियां थीं, उन्हें ठीक किया गया है।

End of Article