पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (साभार-X)
Para Athletics World Championships 2025: भारत पहली बार वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। पैरा एथलेटिक्स का आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल इंडोर स्टेडियम में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 के बीच होगा, जो चैंपियनशिप का 12वां संस्करण होगा। इस चैंपियनशिप की पहचान दुनिया के सबसे बड़े पैरा इवेंट के तौर पर होती है, और इसका सफल आयोजन भारत में खेलों के विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इससे आने वाले समय में भारत को पैरा खेलों के लिए वैश्विक केंद्र बनने में मदद मिलेगी।
इसकी जानकारी देते हुए पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया (PCI) की मुख्य संरक्षक वानथी श्रीनिवासन ने कहा: "सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी के समर्थन से, भारत के पैरा एथलीट्स ने लगातार देश को गौरवान्वित किया है। आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप उनके अडिग उत्साह और उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक और शानदार मंच प्रदान करेगी।"
स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |