GG vs UPW , WPL 2026 Match Highlights: हाई स्कोरिंग मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने की सीजन की शुरुआत
- Edited by: नवीन चौहान
- Updated Jan 10, 2026, 06:46 PM IST
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंटस् ने यूपी वॉरियर्स को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 10 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
GG vs UPW , WPL 2026 Match Highlights: हाई स्कोरिंग मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने की सीजन की शुरुआत
नवी मुंबई: एशले गार्डनर की कप्ताना वाली गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ की है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन का स्कोर गार्डनर की 65 रन की कप्तानी पारी की बदौलत खड़ा किया था। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 8 विकेट पर 197 रन बना सकी और 10 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।
फीबी लिचफील्ड ने जड़ा शानदार अर्धशतक
74 रन पर 4 विकेट के स्कोर पर लिचफील्ड को श्वेता सहरावत का साथ मिला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और स्कोर को 143 रन तक ले गईं। इसी दौरान लिचफील्ड ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया। ये साझेदारी 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर सहरावत के आउट होते ही टूट गई। सहरावत25 रन बनाकर गायकवाड़ की गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके बाद लिचफील्ड भी 78(40) रन बनाकर सोफी डिवाइन का शिकार बनीं।
150 रन पर यूपी ने गंवा दिए थे 6 विकेट
150 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैच यूपी के हाथ से निकल गया है लेकिन अंत में डिएंड्रा डॉटिन(12), सोफी एक्लेस्टोन (11)और आशा शोभना(27) ने यूपी को जीत के करीब पहुंचा दिया लेकिन जीत की दहलीज नहीं पार करा सकीं। गुजरात के लिए 2-2 विकेट रेणुका ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहेम ने लिए। एक-एक सफलता एशले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ को मिली। यूपी की 10 रन से करीबी जीत के बाद जॉर्जिया वेयरहेम को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गुजरात ने बनाए 4 विकेट पर 207 रन
टॉस हारने के बाद मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने कप्तान एशले गार्डनर के 65 रन और जॉर्जिया वेयरहैम के 10 गेंद में नाबाद 27 रन की मदद से यूपी वारियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। बेथ मूनी क 13(12) रन बनाकर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजी गई अनुष्का शर्मा (44) ने कप्तान गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी की। अनुष्का ने 30 गेंद में 44 रन बनाये जबकि गार्डनर ने 41 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। सलामी बल्लेबाज सोफी डेवाइन छठे ओवर में 38 के स्कोर पर आउट हो गई थीं।
वेयरहैम ने पहुंचाया 200 के पार, दीप्ति की जमकर हुई धुनाई
अनुभवी बल्लेबाज गार्डनर 18वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनी लेकिन वेयरहैम ने एक चौके और तीन छक्के समेत आक्रामक पारी खेलकर गुजरात जायंट्स को 200 रन के पार पहुंचाया। भारती फूलमाली सात गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी वारियर्स के लिये सोफी एक्लेस्टोन ने 32 रन देकर दो विकेट लिये जबकि शिखा पांडे और डिएंड्रा डॉटिन को एक-एक विकेट मिला। भारत की स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा को विकेट नहीं मिला और उन्होंने तीन ओवर में 32 रन दिये।