क्रिकेट

विश्व विजेता बनकर लौटी भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Womens Blind Cricket Team: कोलंबो में ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सोमवार को भारत लौटी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान टीम ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया।

Indian blind cricket team X

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास (फोटो- X)

Womens Blind Cricket Team: पहले ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम सोमवार को स्वदेश लौटी। टीम इंडिया का बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया, जहां ढोल-नगाड़ों के बीच खिलाड़ियों ने केक काटकर अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने इस क्षण को अपने लिए 'गर्व का पल' बताया।

कप्तान दीपिका ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

विश्व कप खिताब जीतने के बाद कप्तान दीपिका ने भारत को गौरवान्वित करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "हमें भारत को खिताब जिताकर बेहद खुशी है। पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए गर्व का पल है। पीएम मोदी ने हमें जीत पर बधाई दी, जिसकी हमें बेहद खुशी है।"

ऑलराउंडर सुषमा पटेल ने भी इस अनुभव को 'शानदार' बताया और कहा कि इस विश्व कप ने उनकी जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा, "यह सपने के सच होने जैसा था। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और नेपाल जैसी मजबूत टीमों को हमने हराया। हमारे सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने हमें जीत पर बधाई दी है। हमें इसकी बेहद खुशी है। हम उनसे जल्द ही मुलाकात करना चाहेंगे।"

अजेय रही टीम इंडिया

टीम की सदस्य गंगा कदम ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "हमारी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने पाकिस्तान और यूएसए को हराया। पूरे टूर्नामेंट में हमने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। विश्व कप से पहले हमें नेपाल एक मजबूत टीम लग रही थी, लेकिन टूर्नामेंट में दूसरी टीमें हमसे डर रही थीं।"

फाइनल मुकाबले का प्रदर्शन

रविवार को कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी। नेपाल के लिए बिमला रानी ने 26 रन और सरिता घिमिरे ने 35 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में, भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त आक्रामकता दिखाते हुए महज 12.1 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि करुणा ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहला विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Sports Newsletter!
संबंधित खबरें

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एमआई मुंबई इंडियंस आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है मुंबई की नई पलटन, एमआई से जुड़े ये खिलाड़ी

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एमआई मुंबई इंडियंस आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद जानिए कैसी है मुंबई की नई पलटन, एमआई से जुड़े ये खिलाड़ी

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एसआरएच (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड: आईपीएल 2026 निलामी में हैदराबाद ने की पैसों की बरसात, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

आईपीएल 2026 ऑक्शन , एसआरएच (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड: आईपीएल 2026 निलामी में हैदराबाद ने की पैसों की बरसात, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन 2026, केकेआर (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: ऐसी दिखती है 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता, यहां देखें फुल स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन 2026, केकेआर (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: ऐसी दिखती है 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता, यहां देखें फुल स्क्वॉड

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद अब ऐसी चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम, जानिए किन नए प्लेयर्स की हुई एंट्री

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद अब ऐसी चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम, जानिए किन नए प्लेयर्स की हुई एंट्री

IPL Auction 2026 (आईपीएल ऑक्शन) LIVE: अबु धाबी में आज सजेगा खिलाड़ियों का मेला, 237 करोड़ रुपए खर्च करने उतरेगी टीमें, देखें हर अपडेट

IPL Auction 2026 (आईपीएल ऑक्शन) LIVE: अबु धाबी में आज सजेगा खिलाड़ियों का मेला, 237 करोड़ रुपए खर्च करने उतरेगी टीमें, देखें हर अपडेट