SRH vs CSK IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला SRH अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस सीजन दोनों टीमों की हालत अब तक ठीक नहीं रही। दो मुकाबला जीतकर चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें पोजिशन पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5वें पोजिशन पर है और उसने 5 में से दो मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी यूनिट वापस फॉर्म में लौट आई है जबकि पैट कमिंस के खेलने को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है।
दूसरी तरफ सीएसके फैंस के लिए भी गुड न्यूज है। मैच से पहले नेट सेशन में एमएस धोनी दिखे थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि थाला का इंतजार इस मुकाबले में खत्म होने वाला है। धोनी इस सीजन चोट के कारण अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।
टॉस में कैसा है दोनों टीम का रिकॉर्ड
अब तक खेले गए कुल 22 मुकाबलों में 10 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जबकि 12 मैच में हैदराबाद ने टॉस जीते हैं। चेन्नई ने 10 में से 3 मैच में पहले बल्लेबाजी और 7 में पहले गेंदबाजी चुनी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो 12 में 4 बार उसने बैटिंग चुनी है जबकि 8 में गेंदबाजी चुनी है।
कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच (SRH vs CSK Match Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का यह मैच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का टॉस (SRH vs CSK Match Toss Timing)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today SRH vs CSK Match Toss)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी।
आज के मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन-
SRH प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), हर्ष दुबे/लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
CSK प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, देवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन/मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
