क्रिकेट

Video: आईपीएल में दिखा गजब का नजारा, एक दूसरे से भिड़ गए तीन कंगारू खिलाड़ी, जानें पूरा मामला

Travis Head fight with Glenn Maxwell and Stoinis: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में एक गजब का नजारा देखने को मिला जब 9वें ओवर में मैक्सवेल और ट्रेविस हेड के बीच नोंकझोंक देखने को मिली बाद में स्टोइनिस भी इसमें जुड़ गए।

Travis head vs maxwell

ट्रेविस हेड (फोटो- X)

Travis Head fight with Glenn Maxwell and Stoinis: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन-चेस (2nd highest chase in IPL history) पूरा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। PBKS द्वारा सेट किए गए 246 रनों के विशाल लक्ष्य को SRH ने केवल 8 विकेट और 9 गेंदों से पीछे छोड़ दिया, जिसमें ट्रैविस हेड (66) और अभिषेक शर्मा (141) की धमाकेदार पारियों ने मैच का रुख मोड़ दिया। इस मैच में जहां हैदराबाद की पारी के दौरान अभिषेक की बल्लेबाजी की चर्चा हुई वहीं दूसरी ओर एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल मैच के दौरान मैक्सवेल और ट्रेविस हेड के बीच नोंकझोंक देखने को मिली बाद में स्टोइनिस भी इसमें जुड़ गए।

हैदराबाद को पिछले कुछ मैचों में लगातार चार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में उनकी बल्लेबाजी जोश में आ गई। अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे। वहीं, ट्रैविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाकर अभिषेक को शानदार साथ दिया।

मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल

मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना हुई जब हैदराबाद के ट्रैविस हेड और पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल व मार्कस स्टोइनिस के बीच तीखी बहस हुई। दरअसल मैक्सवेल द्वारा किए जा रहे 9वें ओवर की आखिरी गेंद डॉट निकली। इसके बाद मैक्सवेल ने गेंद कीपर की ओर फेंकी लेकिन हेड को लगा कि शायद ये उनकी ओर फेंकी गई है जिसके बाद उन्होंने मैक्सवेल को कुछ कहा जिसका उन्हें तुरंत जवाब भी मिला। बाद में मामला बढ़ते देख स्टोइनिस भी इसमें जुड़ गए और दोनों को शांत करवा दिया। हालांकि, मैच के बाद हेड ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ दोस्ताना मजाक था। हेड ने कहा कि "जब आप किसी को अच्छी तरह जानते हैं, तो उसके साथ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। यह कुछ ज्यादा गंभीर नहीं था, बस थोड़ी मस्ती थी।"

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 245 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह (42), प्रियांश आर्या (36) और मार्कस स्टोइनिस (34) ने भी अच्छा योगदान दिया। हालांकि, SRH के बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर भी कम पड़ गया।

कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजों की तारीफ की

SRH के कप्तान पैट कमिंस इस जीत से खुश नजर आए और उन्होंने अपने बल्लेबाजों की प्रशंसा की।"यह अद्भुत था! हमारी टीम का यही स्टाइल है। अभिषेक की बल्लेबाजी का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। हमारे बल्लेबाज पिछले साल से साथ खेल रहे हैं और हमें उन पर भरोसा है। हैदराबाद के फैंस भी कमाल के हैं – हमेशा झंडे लहराते हैं और शानदार माहौल बनाते हैं!" – पैट कमिंस

आईपीएल 2025 में हैदराबाद की स्थिति

इस जीत के साथ SRH ने अपने खराब प्रदर्शन की लकीर तोड़ी और टूर्नामेंट में वापसी की। अभिषेक शर्मा अब तक 6 मैचों में 192 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 202.11 है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article