सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आज का टॉस कौन जीता
Who Won the toss today SRH vs MIIPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) में किया जा रहा है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में होगी वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करने वाले हैं। इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली थी ऐसे में वे दबदबा कायम रखना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बदला लेना चाहेगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका (SRH vs MI Toss Winner) होने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और टॉस के विजेता ने क्या फैसला किया है।
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक हैदराबाद और मुंबई के बीच आईपीएल के 24 मैच खेले जा चुके हैं, इनमें 14 मुकाबले मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, 10 मैचों में हैदराबाद ने मुंबई को मात दी है। आज होने वाला मैच हैदराबाद के ग्राउंड पर होगा। इस वेन्यू पर अब तक इन दोनों टीमों के बीच 9 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 5 मैच मेजबान हैदराबाद ने जीते हैं और 4 मैचों में मेहमान मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई है।
बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहने वाली राजीव गांधी स्टेडियम की पिच इस बार भी बैटर को मदद कर रही है और आज के मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में 81 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें 35 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, जबकि 46 मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज के मैच का टॉस शाम को 7.00 बजे होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs MI Playing xi)
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, इशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नामन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
सनराजर्स हैदराबाद की टीमः पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस की टीमः हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सूर्यकुमार यादव, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार और मिशेल सेंटनर।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।