क्रिकेट

सचिन ने सिराज को दिया नया नाम, जीत पर बधाई देते हुए इशारों में बता दिए कौन थे मैच विनर्स

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने साथ ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी नया नाम दे दिया जिन्होंने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए जोश टंग का बेहतरीन कैच पकड़ा था।

Image

सचिन तेंदुलकर (साभार-X)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के सामने 608 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन बारिश के कारण देर से शुरू हुए 5वें दिन के खेल में इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 271 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में आकाशदीप ने 6 विकेट चटकाए और टीम इंडिया का एजबेस्टन में 58 साल का इंतजार खत्म किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को बधाई दी और इशारों ही इशारों में इस मैच के हीरो का नाम बता दिया।

बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे बड़े हीरो कप्तान गिल खुद रहे जिन्होंने पहली पारी में 269 रन के अलावा दूसरी पारी में 161 रन की पारी खेली। गिल के अलावा जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रन की पारी खेली। दूसरी पार में केएल राहुल ने 55, ऋषभ पंत ने 65 और रवींद्र जडेजा ने 69 रन की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में सिराज और आकाशदीप ने मिलकर 20 में से 17 विकेट चटकाए। सिराज ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया जबकि आकाशदीप ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

सचिन ने की टीम इंडिया की तारीफ

कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की यह पहली जीत थी। इस पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई थी। एक्स पर तेंदुलकर ने लिखा 'बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत को जीत दिलाने वाले मैन ऑफ द मोमेंट शुभमन गिल को बधाई। दूसरी पारी में केएल राहुल, ऋषभ पंत और जडेजा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। भारतीय टीम शुरू से ही इंग्लैंड को मैच से बाहर करने के इरादे से खेली और उसे अपने खेल को बदलने पर मजबूर किया। भारतीय टीम ने यह निश्चित किया कि कोई एक ही विजेता होगी। आकाश दीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिस गेंद पर उसने जो रूट को आउट किया, वह सीरीज की श्रेष्ठतम गेंद (Ball of The Series) होगी।

मोहम्मद सिराज को दिया नया नाम

पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। यह इंग्लैंड में उनका बेस्ट बॉलिंग स्पेल था। सिराज ने चौथी बार टेस्ट में फाइफर लिया। हैरानी की बात यह है कि ये सभी फाइफर देश से बाहर हैं। गेंदबाजी के अलावा सिराज ने फील्डिंग में भी अहम योगदान दिया। सचिन ने उनकी फील्डिंग की तारीफ की और उन्हें नया नाम भी दे दिया। दरअसल सिराज ने जोश टंग का हवा में उछलते हुए बेहतरीन कैच लपका था। सचिन ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मोहम्मद जोंटी सिराज के नाम से संबोधित किया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article