Rishabh pant ruled out of ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को लगा करारा झटका
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 10, 2026, 11:39 PM IST
टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
ऋषभ पंत
वडोदरा: न्यूजीलैंड के खिताफ रविवार से वडोदरा में शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि देर रात आधिकारिक तौर पर बयान जारी करके की है।
पेट के दाहिने हिस्से में लगी है पंत को चोट
बीसीसीआई द्वारा ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने के बयान पर जारी में कहा गया, आज नेट में बैटिंग करते समय ऋषभ पंत को उनके पेट के दाहिनी ओर निचले हिस्से में अचानक बेचैनी महसूस हुई। उनकी स्थिति ठीक नहीं लगी तो उसके बाद एमआरआई स्कैन किया गया। इसके बाद उनके क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल नतीजों पर डॉ दिनशॉ परदीवाला से सलाह ली। इस दौरान पता चला कि उनके पेट के दाहिने हिस्से में स्ट्रेन है और इंटरनल ओब्लिक मसल में चोट है। इसकी वजह से वो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत की जगह अन्य किसी खिलाड़ी फिलहाल टीम में शामिल किए जाने का ऐलान नहीं किया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर) , रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।