IND vs ENG: उसे कोई नहीं रोक सकता, टीम इंडिया का बैकबोन है यह खिलाड़ी
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jul 22, 2025, 02:19 PM IST
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले में पंत का खेलना जरूरी है। पंत को लेकर सुरेश रैना ने जो कहा है आपको सुनना चाहिए। पंत न केवल बल्लेबाजी से बल्कि अपने विकेटकीपिंग से भी विरोधी खिलाड़ियों पर दबाव बना लेते हैं।
ऋषभ पंत, सुरेशा रैना (साभार-BCCI )
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। अगर जीते तो सीरीज में बने रहेंगे नहीं तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत हार के साथ होगी। बल्लेबाज के तौर पर गिल बेहतरीन दिखे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उन्हे बहुत कुछ सीखना है। ये मानना है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की कमान संभाल चुके अजिंक्य रहाणे का, लेकिन हम बात करेंगे उस खिलाड़ी की जो आज टीम इंडिया का बैकबोन हैं। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। एजबेस्टन में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को लीड्स और लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा था।
कौन है टीम इंडिया का बैकबोन?
सुरेश रैना की बात करें तो ऋषभ पंत मौजूदा टीम के बैकबोन हैं। पंत इस सीरीज में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 3 मैच की 6 पारी में पंत ने 2 शतक और 2 अर्धशतक सहित कुल 425 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन लगभग 71 की बेहतरीन औसत से बनाए हैं।
रैना का मानना है कि पंत मौजूदा टीम इंडिया के बैकबोन हैं। जिस तरह से वह विकेट के पीछे से टीम का मनोबल बढ़ाते हैं वह अतुलनीय है। वह रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को जिस तरह से विकेट के पीछे से सुझाव देते हैं वह न केवल गेंदबाज की मदजद करता है बल्कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज को भी कन्फ्यूज करता है।
ऋषभ को कोई नहीं रोक सकता
रैना की मानें तो पंत अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को दबाव में ला देते हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं तो मैच की स्थिति चाहे जो हो वह आजादी के साथ अपने शॉट्स खेलते हैं। विपक्षी टीम के फील्डर भी खुद को पीछे कर लेते हैं, क्योंकि पंत को कोई नहीं रोक सकता। पंत जैसा खिलाड़ी सदियों में एकबार आता है। उसके वन हैंडेड सिक्स से लेकर ऑफ स्टंप के शॉट कमाल के होते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में टीम की जीत और हार काफी हद तक पंत की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी।
