क्या रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई? पिता तूफानी सरोज ने बताई सच्चाई
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के बीच सगाई होने की खबर का मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने खंडन किया है।

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह
मछलीशहर: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई होने की खबर शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। शुक्रवार शाम रिंकू सिंह ट्रेंड करने लगे। कुछ मीडिया हाउस ने अपनी रिपोर्ट में दोनों के बीच सगाई होने की पुष्टि की तो प्रिया के पिता तूफानी सरोज को रात होते होते सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
रिश्ते की चल रही है बात, नहीं हुई है सगाई
तूफानी सरोज ने रिंकू और प्रिया के बीच सगाई की खबर को फेक बताते हुए एबीबी न्यूज से कहा, हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में सीजेएम के पद पर हैं उनसे रिंकू के परिवार ने प्रिया के साथ रिश्ते की बात की थी। हम इस रिश्ते पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। मामला शादी का है इसलिए फैसला सोच समझकर लेना होगा। दोनों की सगाई की बात सही नहीं है।
मछलीशहर की सांसद हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछली शहर से लोकसभा सांसद हैं। 18वीं लोकसभा के लिए वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बीपी सरोज को लगभग 35850 वोट से हराया था।प्रिया सरोज 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वाली दूसरी सबसे युवा और सबसे युवा महिला सांसद बनीं थी। 25 साल की उम्र में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। उनके पिता तूफानी सरोज भी इस सीट से तीन बार सासंद रहे हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं प्रिया
प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया इसके बाद नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ किया है। प्रिया सरोज सांसद निर्वाचित होने से पहले सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रही थीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

PAK Vs NZ, लाइव क्रिकेट स्कोर: शतकीय पारी खेलकर आउट हुए विल यंग, नसीम ने भेजा पवेलियन

IND vs BAN Champions Trophy 2025 Playing XI: बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, गंभीर के शागिर्द की हो सकती है छुट्टी

IND vs BAN, ICC Champions Trophy 2025 LIVE Telecast: देखें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का सीधा प्रसारण, भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग ऑनलाइन टेलीकास्ट

IND vs BAN Pitch Report, Weather: भारत-बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Aaj ka Toss koun Jeeta, ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ंत आज, पाकिस्तान ने जीता टॉस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited