IPL 2025: बेंगलुरु की हार से मुंबई इंडियंस को मिला बूस्टर, टॉप-2 में फिनिश करने का मौका

IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु की हार ने प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दी है। पंजाब किंग्स अब नंबर दो पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी के टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। इतना ही नहीं आरसीबी की हार ने मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को भी जगा दिया है।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (साभार-X)

IPL 2025: लखनऊ में हुए आईपीएल के 65वें मैच के नतीजे ने टॉप-2 की जंग को मजेदार बना दिया है। इकाना में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने 42 रन से जीत दर्ज की। बेंगलुरु के सामने 232 रन का लक्ष्य था, जबकि हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने 19.5 ओवर में पूरी टीम 189 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार ने मुंबई इंडियंस के टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीदों में जान फूंक दी है। इकाना में बेंगलुरु को मिली इस हार से 3 टीमों को फायदा पहुंचाया है। जिन टीमों को फायदा हुआ है उसमें गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ है जो अब टॉप-2 में फिनिश कर सकती है।

65 मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

आरसीबी और हैदराबाद के मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। आरसीबी 17 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है, जबकि पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 18 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल टॉप पर बनी हुई है। मुंबई इंडियंस 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।

टॉप 2 में कैसे पहुंचे मुंबई इंडियंस

आरसीबी की हार से मुंबई इंडियंस के भी टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीद जगा दी है। मुंबई अगर अपना आखिरी मुकाबला जोकि पंजाब किंग्स से है, जीत लेती है और गुजरात टाइटंस की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो ऐसे में दोनों टीम 18-18 अंक पर फिनिश करेगी। नेट रन रेट में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस से आगे है। वहीं दूसरी तरफ अगर आरसीबी अपना आखिरी मुकाबला भी हार जाती है और पंजाब किंग्स एक मुकाबला जीतकर 19 अंक पर फिनिश करेगी। ऐसे में पंजाब टॉप पर और मुंबई दूसरे नंबर पर फिनिश कर सकती है।

IPL 2025 में बाकी बचे लीग मैच

मैच संख्याटीमवेन्यूतारीख समय
66पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्ससवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर24 मईशाम 7:30 बजे
67गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद25 मईदोपहर 3:30 बजे
68सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्सअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली25 मईशाम 7:30 बजे
69पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंससवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर26 मईशाम 7:30 बजे
70लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुइकाना क्रिकेट स्टेडियम27 मईशाम 7.30 बजे

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

समीर कुमार ठाकुर author

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited