क्रिकेट

RCB vs DC: रजत पाटीदार ने बताया, दिल्ली के खिलाफ कहां हुई आरसीबी से चूक

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2026, 07:56 PM IST

RCB vs DC: दिल्ली ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन घर पर बेंगलुरु की पहली हार है। हार के बाद रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी टीम कहां इस मुकाबले में चूक गई।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (साभार-X)

RCB vs DC: दिल्ली ने शनिवार को खेले गए मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर चिन्नास्वामी में इस सीजन उसके जीत का कारवां रोक दिया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे और गेंद रोमारियो शेफर्ड के पास थी। मिलर ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का और 5वीं गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक जीत दिला दी। इससे पहले टॉस गंवाकर रजत पाटीदार एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिनिश करने के मामले में वह दिल्ली से एक कदम पीछे छूट गई। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। जवाब में पावरप्ले में विकेट गंवाने के बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी टीम की वापसी कराई। राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब उन्होंने दिल्ली की जीत की नींव रख दी थी।

15-18 ओवर में आरसीबी ने की वापसी

दिल्ली इस मैच में हावी थी, लेकिन 15 से 18 ओवर के बीच आरसीबी ने वापसी की। 18 गेंद में दिल्ली की टीम केवल 14 रन बना पाई थी, लेकिन फिर अक्षर पटेल रिटायर्ड हर्ट हुए और बैटिंग करने आए डेविड मिलर ने 10 गेंद में 22 रन की पारी खेलकर मैच को दिल्ली के पाले में डाल दिया।

घर पर मिली सीजन की पहली हार

यह इस सीजन आरसीबी की घर पर पहली हार है। इससे पहले चिन्नास्वामी के मैदान पर हुए तीनों मुकाबले उसने जीते थे। हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने इसका ठीकरा मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर फोड़ा। पाटीदार ने कहा 'मुझे लगता है कि हम 15-20 रन कम रह गए। जिस तरह हमने शुरुआत की, खासतौर से विराट भाई और फिल सॉल्ट ने, लेकिन उसके बाद हमनें कुछ विकेट जल्दी खो दिए।

हालांकि, मैं खुश हूं कि हमलोग मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने में सफल रहे। यह हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। गेंदबाजों को मेरी सलाह सिंपल थी कि अपनी सूझबूझ के साथ वह गेंदबाजी करें। हम अपनी गलतियों पर काम करेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article