क्रिकेट

PBKS vs LSG Playing 11: पंत का खेलना मुश्किल, पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2026, 12:00 PM IST

PBKS vs LSG Playing 11: आईपीएल का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। आज के मुकाबले में पंत के खेलने पर सस्पेंस है।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

PBKS vs LSG Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मुकाबले में जीत के रथ पर सवार पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला पंजाब अपने होमग्राउंड यानी मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। पंजाब किंग्स इस सीजन की इकलौती टीम है जो अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 5 मैच में 4 जीत और 8 अंक के साथ फिलहाल पंजाब टॉप पर है जबकि लखनऊ की टीम 2 जीत और 4 अंक के साथ 7वें पोजिशन पर है। उसने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। जहां तक बात मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की है तो इस सीजन इस मैदान पर तीसरा मुकाबला है। अब तक हुए दोनों मैच में पंजाब ने इस मैदान पर चेज करते हुए जीत दर्ज की थी। पंजाब ने पहले मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था।

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पंत के खेलने पर सस्पेंस है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें कोहनी में चोट लग गई थी। पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए जोश हेजलवुड की गेंद पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में रविवार के मैच में उनकी उपलब्धता अब भी अनिश्चित बनी हुई है। लखनऊ को अब भी अपनी सलामी जोड़ी के चलने का इंतजार है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है।

बात गेंदबाजी की करें तो लखनऊ के पास ढेरों विकल्प हैं। मोहम्मद शमी के अलावा इस टीम के पास प्रिंस यादव, मोहसिन खान और आवेश खान जैसे विकल्प हैं। स्पिन गेंदबाजी में दिग्वेश राठी ने निराश किया है।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए मामला कंट्रोल में है। टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर रही है। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में विकेट लेना शुरू कर दिया है। युजवेंद्र चहल की फॉर्म जरूर चिंता का कारण है, जो पिछल मुकाबले में महंगे साबित हुए थे। बल्लेबाजी में कप्तान अय्यर सामने से लीड कर रहे हैं। प्रियांश आर्या की बल्लेबाजी जरूर चिंता पदा करती है, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनली ने बैटिंग में मजबूत दी है। ऐसे में पंजाब किंग्स शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे।

आज के मैच में पंजाब और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन-

पंजाब की प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI)-प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर ), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI)- एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन (कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर ), मोहम्मद शमी,आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, राजकुमार यादव

लखनऊ और पंजाब का स्क्वॉड (LSG vs PBKS Squad)

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article