Punjab Kings Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 29वें मुकाबले में पिछले सीजन की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स(Punjab Kings) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) से होने जा रही है। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (maharaja yadavindra singh international cricket stadium mullanpur) में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पंजाब किंग्स इस सत्र में अब तक एकमात्र अजेय टीम है। पंजाब किंग्स ने सीजन में अबतक 5 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उसे जीत मिली है और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी है। अंक तालिका में पीबीकेएस पहले स्थान पर है। ऐसे में उसकी नजर लखनऊ को पटखनी देकर पॉइंट टेबल में टॉप पर बने रहने की होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अबतक खेले 5 मैच में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन मैचों में उसे हार मिली है। लखनऊ की टीम कप्तान ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी चिंतित है। अंक तालिका में लखनऊ अभी सातवें पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा मुल्लांपुर की पिच का हाल?
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Head to Head)
IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है। इन 6 मैचों में से तीन मैच पंजाब किंग्स ने और तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को PBKS की टीम ने 236 रन डिफेंड करके 37 रनों से जीता था। प्रभसिमरन सिंह ने उस मुकाबले में पंजाब की तरफ से 48 गेंदों पर 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज की पिच रिपोर्ट (PBKS vs LSG IPL Match Today Pitch Report)
आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 29वां मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (maharaja yadavindra singh international cricket stadium mullanpur) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक दो मुकाबले खेले गए हैं। इन दोनों मुकाबलों में पंंजाब किंग्स की टीम को जीत मिली है। आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में 31 मार्च को पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था। वहीं इस मैदान पर IPL 2026 के 17 मुकाबले में 11 अप्रैल को पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 219 रनों का टार्गेट चेज कर लिया है। इस मैच को पंजाब ने 6 विकेट से जीता था। ऐसे में पंजाब की नजर रविवार को अपने घर पर सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है। पिछले साल इसी पिच पर कुछ मैचों में 200 से ज्यादा रन बने थे, तो कुछ मैच में टीमें 120 रनों तक पहुंचने में भी संघर्ष करती नजर आईं। इस सीजन हुए दोनों मैच में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। मुल्लांपुर की आउटफील्ड काफी तेज है, जिसका फायदा अच्छे शॉट्स खेलने वाले बल्लेबाजों को मिलता है। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की मदद करती है और मैच का अंत होते-होते स्पिनर्स को फायदा मिलता है। पिच की स्थिति को देखते हुए यहां टॉस जीतने वाला कप्तान अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
आईपीएल 2026 के छब्बीसवें मुकाबले में पंजाब और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Punjab And Lucknow IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब और लखनऊ के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। पंजाब के फैंस सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली से एक बार फिर जबरदस्त बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर निगाहें होंगी। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महज तीन गेंद खेलने के बाद पंत दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि बाद में वह बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में इस मैच में उनकी उपलब्धता अब भी अनिश्चित बनी हुई है। वहीं लखनऊ के फैंस एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। जबकि गेंदबाजी में प्रिंस यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी और मोहम्मद शमी से उम्मीदें होंगी।
पंजाब और लखनऊ की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
