क्रिकेट

'मैं पाकिस्तान टीम में खेलने लायक नहीं', स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने दिया चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक बोल्ड बयान दिया है। रिजवान ने कहा कि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, ऐसे में उन्हें पाकिस्तान टीम में रहने के हकदार नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि इसका यह मतलब नहीं कि हार मानकर बैठ जाया जाए। यह बयान उन्होंने पीएसएल की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

Image

मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

हाल के कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम का बल्ला रन उगल रहा है तो वहीं, कई स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बयान देकर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था कि वह टी20 क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में रिजवान के एक बोल्ड बयान ने हलचल पैदा कर दी है।

पीएसएल में रावपिंडीज के खराब प्रदर्शन के बाद रिजवान के टी20 करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी पाकिस्तान टीम में कोई जगह नहीं बनती। वह खराब फॉर्म के चलते पाकिस्तान टीम में खेलने लायक नहीं हैं। अब रिजवान के इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह भी टी20 क्रिकेट से ब्रेक या संन्यास ले लेंगे? हालांकि, रिजवान ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह हार मानने वाले नहीं हैं।

'मैं छक्के नहीं मार सकता'

रिजवान ने कहा, जब मैं बिगबैश लीग खेल रहा था तब टीम का सेलेक्शन हुआ। मैंने कहा था कि इस फॉर्म के साथ मैं टीम में खेलने का हकदार नहीं हूं। मैं टीम में खेलने के लायक नहीं हूं। मैं वही इंसान हूं जिसे आप में से कई लोगों ने कहा कि मैं छक्के नहीं मार सकता।

'पाकिस्तान टीम में जगह पाने का हकदार नहीं'

रिजवान ने आगे कहा, मैं अभी भी ईमानदारी से बात कर रहा हूं। हारिस रउफ से हमारी बात हुई थी और वो गवाह है। जब हम डिनर कर रहे थे तब मैंने कहा था कि बीबीएल में मेरे प्रदर्शन को देखते हुए मैं पाकिस्तानी टीम में जगह का हकदार नहीं हूं।

'इंशा अल्लाह वापसी करूंगा'

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, बेशक मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है, लेकिन इसका हरगिज ये मतलब नहीं है कि मैं हिम्मत हार के आपके सामने बैठ जाऊं या मैं क्रिकेट छोड़ दूं। मैं कोशिश करूंगा, लेकिन नहीं होगा तो ठीक है। मैं पाकिस्तानी टीम में पहले भी कह चुका हूं कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है आप दूसरों को मौका दे दो। मैं कई दफा कह चुका है। मैं मेहनत करूंगा और इंशा अल्लाह फिर वापसी करूंगा।

रावलपिंडीज का खराब प्रदर्शन

पीएसएल में रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। लाहौर कलंदर्स से मिली हार के बाद टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। वह अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टीम ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article