क्रिकेट

CSK को बड़ा झटका, आयुष महात्रे की हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर; माइक हसी ने किया खुलासा

आयुष महात्रे की बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट गंभीर है और IPL 2026 में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह एक बड़ा झटका है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बल्लेबाज कोच माइक हसी ने इसका खुलासा किया है। हसी ने कहा कि यह टीम के लिए बड़ा झटका है।

Image

आयुष महात्रे की हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर। फोटो- BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महात्रे को गुरजपनीत सिंह की जगह इम्पैक्ट सब के तौर पर लाया गया था। सीएसके की पारी के दूसरे ओवर में संजू सैमसन के आउट होने के बाद वह बल्लेबाजी के लिए आए और 12 गेंदों में 30 रन बनाकर शानदार लय में दिख रहे थे। तभी दो रन दौड़ने के बाद वह रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। उन्होंने हेलमेट फेंक दिया और दर्द में दिखे। इसके बाद टीम के फिजियो को मैदान पर आना पड़ा।

18 साल के आयुष महात्रे ने लंब समय तक मैदान पर ही इलाज लिया। इसके जब उन्हें ठीक महसूस हुआ तो वह खेल को आगे बढ़ाने का प्रयास करने लगे। इस बीच दौड़कर एक रन भी लिया। हालांकि, उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शॉट मारा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार कैच लपका। इसके बाद उनका पारी समाप्त हो गई।

कोच ने किया खुलासा

मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा, स्पष्ट रूप से उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट गंभीर है। यह कितनी गंभीर है, मुझे नहीं पता। हम शायद कल या परसों उनका स्कैन कराएंगे। हालांकि, दुर्भाग्य से यह काफी गंभीर लग रही है। यह हमारे लिए बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए बहुत अच्छी लय में थे।

उर्विल पटेल ले सकते हैं जगह

मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन में अब तक सीएसके के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। शनिवार को बनाए गए 30 रन के साथ उनके इस सीजन में कुल 201 रन हो गए हैं, जो उन्होंने 177.87 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। सीएसके के पास बल्लेबाज के रूप में उर्विल पटेल मौजूद हैं। जिन्होंने पिछले सीजन में सीएसके के लिए तीन मैचों में 212.50 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे और फिलहाल बेंच पर हैं।

सीएसके को मिली हार

अगर टीम एक शुद्ध बल्लेबाज चाहती है, तो उर्विल, महात्रे की जगह ले सकते हैं। जब तक स्कैन नहीं हो जाता, यह स्पष्ट नहीं होगा कि महात्रे कितने समय के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट ठीक होने में छह महीने तक लग सकते हैं। हैदराबाद के खिलाफ दस रन से मैच हार गई और फिलहाल छह मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

    क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article