MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का पंजा, लखनऊ सुपर जायंट्स को थमाई करारी हार
MI vs LSG IPL 2025 Highlights: मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात दे दी है। ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में लगातार 5वीं जीत है इसी के साथ उन्होंने अंक तालिका में अपनी पोजिशन और भी ज्यादा मजबूत कर ली है।

MI vs LSG Live Score Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants full scorecard online
MI vs LSG Highlights Lucknow Super Giants Banam Mumbai Indians Full Scorecard मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात दे दी है। ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में लगातार 5वीं जीत है इसी के साथ उन्होंने अंक तालिका में अपनी पोजिशन और भी ज्यादा मजबूत कर ली है। मुंबई इंडियंस के अब 12 अंक हो गए हैं और वे प्लेऑफ के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार विकेट गंवाती गई और रनों से हार गई।
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs LSG Head to Head)
इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 7 मैच खेले गए हैं जिसमें 6 मैचों में लखनऊ को जीत मिली है जबकि मुंबई इंडियंस को सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है। आज के मैच का आयोजन मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़ें स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मैच खेले गए हैं और इसमें मुंबई की टीम के केवल एक जीत मिली है। आईपीएल 2025 में इससे पहले जब ये दोनों टीमें टकराई थी तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज कर ली थी।
वानखेड़ें स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium pitch report today match)
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होने वाला है। मुंबई के इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहती आई है, साथ ही यहां पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ मध्य के ओवरों में स्पिनर्स को भी काफी मदद मिली है। मौजूदा आईपीएल सीजन में यहां खेले गए चार मैचों के आधार पर देखें तो एक मैच को छोड़ दिया जाए तो बल्लेबाजों ने ही दमखम दिखाया है। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत आईपीएल स्कोर 170 रन है। यहां 120 आईपीएल मैच हो चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलताएं मिली हैं। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 बार बाजी मारी है।
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2025 टीमें (Lucknow Super Giants and Mumbai Indians IPL 2025 Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमः ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिस्नोई, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एम सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह।
मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सूर्यकुमार यादव, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर और विग्नेश पुथुर।
MI vs LSG IPL 2025 Live Score: निकोलस पूरन आउट
निकोलस पूरन आउट हो गए हैं।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से मारक्रम और मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी समाप्त
मुंबई इंडियंस की टीम ने 215 रन का स्कोर खड़ा किया हैMI vs LSG IPL 2025 Live Score: रोहित शर्मा आउट
मयंक यादव ने आते ही कमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर दिया है।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, अब्दुल समद, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादवMI vs LSG Live, MI बनाम LSG लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्माMI vs LSG IPL 2025 Live Score: मयंक यादव की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस के लिए एक खुखखबरी सामने आई है। दरअसल टीम से तेज गेंदबाज मयंक यादव इस मैच में खेल रहे हैं।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: थोड़ी देर में टॉस
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मैच में टॉस थोड़ी देर में होने वाला है।MI vs LSG IPL 2025 Live Score: टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पल-पल की अपडेट, MI बनाम LSG विजेता का नाम, टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे लाइव ब्लॉग सेMI vs LSG IPL 2025 Live Score: मोबाइल पर कहां देख सकते हैं लाइव
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पल-पल की अपडेट, MI बनाम LSG विजेता का नाम, टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे लाइव ब्लॉग सेMI vs LSG IPL 2025 Live Score: कितनी बजे होगा टॉस
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच में टॉस दोपहर 3:00 बजे से होने वाली है। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पल-पल की अपडेट, MI बनाम LSG विजेता का नाम, टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे लाइव ब्लॉग सेMI vs LSG IPL 2025 Live Score: कितनी बजे शुरू होगा मैच
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होने वाली है। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पल-पल की अपडेट, MI बनाम LSG विजेता का नाम, टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे लाइव ब्लॉग सेMI vs LSG IPL 2025 Live Score: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की पल-पल की अपडेट, MI बनाम LSG विजेता का नाम, टॉस का समय, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर जानकारी जानने के लिए जुड़े रहे लाइव ब्लॉग से
MI vs DC Dream11 Prediction: मुंबई और दिल्ली के बीच करो या मरो का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

MI vs DC Pitch Report: मुंबई और दिल्ली के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के छुए पैर, देखें वीडियो

CSK vs RR Highlights: राजस्थान ने जीत के साथ किया सीजन का अंत, वैभव ने खेली तूफानी पारी

IPL 2026 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को निशाना बनाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी ने किया इशारा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited