मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-TNN)
MI vs LSG Dream11 Prediction, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले हैं। डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई अपने होमग्राउंड वानखेड़े में खेलेगी, जहां इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीजन यहां खेले गए 4 मुकाबलों में 3 में मुंबई को जीत मिली है। घर पर मुंबई केवल एक मुकाबला हारी है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 9 मैच में 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर है जबकि लखनऊ की टीम इतने ही अंकों के साथ छठे पायदान पर है। इस मुकाबले में जीत टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की राह को और दुरुस्त कर देगी।
हेड टू हेड की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें 6 बार बाजी लखनऊ के पक्ष में रहा है और केवल 1 मुकाबला मुंबई के पक्ष में रहा है। पिछला 5 मुकाबला लखनऊ के नाम रहा है।
मुंबई के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Watch Out Player Mumbai Indians)
मुंबई इंडियंस पिछले 3 मुकाबलों से अलग ही लेवल की क्रिकेट खेल रही है। रोहित शर्मा जबसे फॉर्म में लौटे हैं तब से इस टीम की किस्मत बदल सी गई है। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 9 मैच में 62 की औसत से सूर्या 373 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मुंबई के 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। तिलक वर्मा 233, रोहित शर्मा 228 और रियान रिकल्टन 215 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या 12 विकेट चटका चुके हैं और फिलहाल वह इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 10 विकेट लेकर ट्रेंट बोल्ट दूसरे नंबर पर हैं। दीपक चाहर 8 विकेट चटकाकर तीसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह का फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है वह अब तक केवल 5 विकेट चटका पाए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने 7.90 की इकोनॉमी से ही रन दिए हैं।
मुंबई और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs LSG Dream 11 Team)
विकेटकीपर- निकोलस पूरन, रियान रिकल्टन
बैटर- रोहित शर्मा, मिचेल मार्श, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर
कप्तान- निकोलस पूरन
उप-कप्तान- रोहित शर्मा
मुंबई और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (MI vs LSG Dream 11 Team)
विकेटकीपर- निकोलस पूरन
बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, मिचेल मार्श, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर- एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, दिग्वेश राठी
कप्तान- हार्दिक पांड्या
उप-कप्तान-सूर्यकुमार यादव
विकेटकीपर- निकोलस पूरन, ऋषभ पंत
बैटर- रोहित शर्मा, मिचेल मार्श, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान
कप्तान- एडेन मार्करम
उप-कप्तान-मिचेल मार्श
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Sports News) पढ़ें हिंदी में और देखें TATA IPL Auction (आईपीएल 2026 ऑक्शन) की हर छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Cricket News in Hindi) ताजा समाचार और इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका टी20 मैच (Ind Vs SA 1st T20 Live Score) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।