रोहित शर्मा
मुख्य बातें
Rohit Sharma In IPL 2025: जब से आईपीएल 2025 शुरू हुआ है मुंबई इंडियंस के फैंस अपने चहेते बल्लेबाज रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी और उनकी बड़ी पारी देखने के लिए बेताब हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज व मुंबई के पूर्व कोच मार्क बाउचर का दावा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में लय में लौट रहे हैं और जल्दी ही बड़ी पारी खेलेंगे। रोहित इस सत्र में छह मैचों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं बना सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 26 रन का स्कोर उनका अब तक इस सीजन का बेस्ट स्कोर है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच बाउचर ने आईपीएल प्रसारकों से कहा, "हमने इस मैच में रोहित शर्मा की शैली के बड़े छक्के देखे । मुझे उसके तेवर पसंद आये । उसने गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन बनाने के मौके तलाशे। वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा।" वहीं नौ गेंद में 21 रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के बारे में उन्होंने कहा, "हार्दिक पंड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से है । जब वह अच्छा खेलता है तो टीम जीतती है। अब वह सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं बल्कि बीच के ओवरों में भी गेंदबाजी कर रहा है और विकेट भी ले रहा है । इससे उसका आत्मविश्वास बढेगा।"
विल जैक्स के बारे में उन्होंने कहा, "वह दबाव में लग रहा है और उस तरह से प्रदर्शन नहीं रहा है, जैसा वह करना चाहता होगा। लेकिन वह शानदार खिलाड़ी है और जबर्दस्त हरफनमौला है । उसने कुछ अहम विकेट लिये जिससे बतौर बल्लेबाज भी उसका आत्मविश्वास बढा है । आखिरकार वह योगदान दे पा रहा है और इस लय को कायम रखना चाहेगा।"
हार्दिक पांड्या के बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा, "हार्दिक पांड्या मोर्चे से अगुवाई कर रहा है। गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी या फील्डिंग। वह हमेशा मुस्कुराता रहता है और कभी हार नहीं मानता।"
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Sports News) पढ़ें हिंदी में और देखें TATA IPL Auction (आईपीएल 2026 ऑक्शन) की हर छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Cricket News in Hindi) ताजा समाचार और इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका टी20 मैच (Ind Vs SA 1st T20 Live Score) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।