क्रिकेट

NZ vs WI Test: केन विलियमसन की टेस्ट टीम में वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे मैच

NZ vs WI 1st Test: केन विलियमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। वह 14 खिलाड़ियों के ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिसमें तेज गेंदबाज जैकब डफी, ज़ैकरी फॉल्क्स और ब्लेयर टिक्नर भी शामिल हैं।

Kane Williamson ICC Twitter

केन विलियनसन (फोटो- ICC)

NZ vs WI 1st Test: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम में वापस बुला लिया है। विलियमसन को 14 खिलाड़ियों के दल में शामिल किया गया है, जिसमें तेज गेंदबाज जैकब डफी, युवा स्पिनर ज़ैकरी फॉल्क्स और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिक्नर भी शामिल हैं। टीम का यह चयन कई बड़े नामों की अनुपस्थिति के बीच हुआ है।

विलियमसन और डैरिल मिचेल की वापसी

केन विलियमसन जुलाई में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे और उन्होंने पिछले साल दिसंबर से न्यूजीलैंड के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है। अपनी वापसी की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए, वह पहले टेस्ट से पूर्व प्लंकट शील्ड के दूसरे राउंड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने को तैयार हैं। वहीं, ऑलराउंडर डैरिल मिचेल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान लगी कमर की मामूली चोट से उबरने के बाद फिट घोषित किया गया है।

युवा और अनुभवी गेंदबाजों का मिश्रण

चयन समिति ने टीम में युवा और अनुभवी गेंदबाजों का मिश्रण चुना है।जैकब डफी और ज़ैकरी फॉल्क्स ने जिम्बाब्वे सीरीज में टेस्ट डेब्यू किया था। फॉल्क्स ने अपने पहले ही टेस्ट में 9 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे शानदार पदार्पण प्रदर्शन किया था।ब्लेयर टिक्नर मार्च 2023 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में लौट रहे हैं।काइल जैमीसन और ग्लेन फिलिप्स को पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि वे एक मैनेज्ड रेड-बॉल रिटर्न-टू-प्ले प्लान के तहत अपनी मैच फिटनेस बना रहे हैं।

हेड कोच रॉब वाल्टर ने किया विलियमसन का स्वागत

न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने विलियमसन की वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "केन की काबिलियत मैदान पर खुद बोलती है और टेस्ट ग्रुप में उनकी स्किल्स के साथ-साथ उनकी लीडरशिप का वापस आना बहुत अच्छा होगा। उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करने के लिए थोड़ा समय मिला है, और वे पहले टेस्ट से पूर्व प्लंकट शील्ड में खेलने को उत्सुक हैं।”

वाल्टर ने फॉल्क्स के चयन को सही ठहराया। उन्होंने कहा, "जैक जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में इससे बेहतर परफॉर्म नहीं कर सकते थे। इसने, साथ ही व्हाइट-बॉल टूर पर उनके हालिया फॉर्म ने उन्हें सही मायने में सिलेक्शन दिलाया है।" उन्होंने डफी और टिक्नर की तारीफ करते हुए कहा कि वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर टीम को मजबूती देंगे।

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल और टीम

पहला टेस्ट 2 दिसंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 10 दिसंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में और तीसरा तथा आखिरी टेस्ट 18 दिसंबर को टौरंगा के बे ओवल में खेला जाएगा।

पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रविन्द्र, मिचेल सैटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिक्नर, केन विलियमसन, विल यंग।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article