SRH vs CSK Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत
SRH vs CSK Highlights: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के बीज राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में हुआ। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए और चेन्नई को 195 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई।
SRH vs CSK Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई और मात्र 10 रनों से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई की तरफ से मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 30 और सरफराज खान 25 रन बनाए। हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं नीतीश रेड्डी ने 2 और प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद को 7 और सीएसके को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसमें हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते 154 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 155 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने 8 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन मैच में सीएसके को जीत मिली है और दो मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं। हैदराबाद के मैदान पर दोनों के बीच पांच ही मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद को तीन और चेन्नई को दो मैच में जीत मिली। ऐसे में इस मैदान पर हैदराबाद और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
हैदराबाद और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad): ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Chennai Super Kings Full Squad): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रनों से हराया
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई को 6 गेंदों में चाहिए 18 रन
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई का सातवां विकेट गिरा
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 54 रन
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई का 5वां विकेट भी आउट
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 84 रन
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई की पारी के 100 रन हुए पूरे
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई का पावरप्ले हुआ समाप्त
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई के 50 रन हुए पूरे
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: चेन्नई ने गंवाया अपना पहला विकेट
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 195 रनों का लक्ष्य
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद का 7वांं विकेट गिरा
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद के 150 रन हुए पूरे
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद का 5वां बल्लेबाज आउट
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद ने खोया अनिकेत वर्मा का विकेट
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद की पारी के 10 ओवर समाप्त
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: हैदराबाद का स्कोर 7 ओवर में 82 रन
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: अभिषेक शर्मा का धुआंधार पचासा
SRH vs CSK IPL Live Score 2026: अभिषेक शर्मा लगा रहे चौके पर चौका
टच में दिख रहे हैं।
