क्रिकेट

IND vs PAK Asia Cup 2025 Live Match Streaming: भारत-पाकिस्तान आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर, टीवी टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर देखिए

IND vs PAK Asia Cup 2025 Live Cricket Today Match Streaming: एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में खेला जाएगा।

ind vs pak match live streaming

भारत और पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ACC X)

IND vs PAK Asia Cup 2025 Live Cricket Today Match Streaming : एशिया कप में आज सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया था तो पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन के अंतर से पटखनी दी थी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है, जबकि पाकिस्तान का नेतृत्व सलमान अली आगा के पास है। टी20 एशिया कप की बात करें तो दोनों टीम चौथी बार एक दूसरे से भिड़ेगी। अब तक हुए 3 मुकाबलों में से 2 में टीम इंडिया को जीत मिली थी। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IND vs PAK Match Timing: आज कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां क्लिक करके जानिए

कब होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Match Date)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार, 14 सितंबर को होगा।

कहां होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Match Venue)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा।

India vs Pakistan Pitch Report: आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट यहां क्लिक करके देखिए

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Match Timing)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Match On Tv)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

कहां देखें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs PAK Match Live Streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

फ्री में कहां देखें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Match Free)

यदि आप फ्री में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं।

आज के मैच में भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- साहिबजादा फरहान, सैइम अय्यूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुुफियान मुक़ीम, अबरार अहमद।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर Author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article