क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 1st ODI Pitch Report Today Match In Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (11 January 2026) से तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम (कोटाम्बी स्टेडियम) में होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से कुछ दिन पहले आयोजित हो रही इस सीरीज का कोई बड़ा महत्व नहीं है। लेकिन प्रशंसक विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने के लिए बेकरार है। वडोदरा में 16 साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम कोई अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा के कटोम्बी स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पहले वनडे मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

IND vs NZ 1st ODI Pitch Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे

IND vs NZ 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match At Vadodara: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज वडोदरा के कटोम्बी स्टेडियम (Baroda Cricket Association Stadium, Kotambi Vadodara) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) और न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) संभाल रहे हैं। वडोदरा में 16 साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। कोटाम्बी के नव निर्मित स्टेडियम में यह टीम इंडिया का पहला मुकाबला है तो हर कोई जानना चाहता है कि पिच का मिजाज कैसा रहेगा। भारतीय महिला टीम इस मैदान पर कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है। ऐसे में साफ तौर पर पुरुषों के मुकाबलों के आधार पर पिच के मिजाज के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 1st ODI Pitch Report)

इस मैदान पर भारतीय महिला टीम दो डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुकी है। उन मुकाबलों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को दूधिया रोशनी में पिच से मदद मिली थी, दोनों मुकाबलों में टीम को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीत मिली थी। ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही होने की संभावना है। ठंड के मौसम में भारत में रात के समय ओस गिरती है। ओस में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है। ऐसी स्थिति में टीमों के सामने पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड:

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।

वडोदरा में रविवार(11 जनवरी, 2026) को कैसा रहेगा मौसम (Vadodara Weather Forecast)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच गुजरात के वडोदरा में खेला जाएगा। वडोदरा में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। क्रिकेट के लिए मौसम बेहद सुहाना रहेगा। शाम के वक्त मौसम में उमस रहेगी जो कि रात होते होते बढ़ती जाएगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article