क्रिकेट

SMAT 2025: चोट के बाद वापसी के लिए तैयार हैं हार्दिक, सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में दिखेगा दम

भारत का स्टार ऑलराउंडर जल्द मैदान पर वापसी कर सकता है। बुधवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या बड़ौदा की टीम से खेलते नजर आएंगे। बड़ौदा की टीम आठ दिसंबर तक सात ग्रुप मैच खेलेगी।

hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

चोट के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह बुधवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में एक्शन में होंगे जहां उन पर सभी की नजरें होंगी। हार्दिक इस टूर्नामेंट में अपना दम दिखाना चाहेंगे। वह सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लगने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। फरवरी मार्च में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक सिर्फ टी20 प्रारूप ही खेलेंगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का उनके पास यह टूर्नामेंट ही एक मौका है।

टूर्नामेंट हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और लखनऊ में खेला जायेगा । शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली मुंबई टीम गत चैम्पियन के तौर पर उतरेगी। बड़ौदा की टीम आठ दिसंबर तक सात ग्रुप मैच खेलेगी और मुख्य कोच मुकुंद परमार को पंड्या के अधिकांश मैचों में खेलने की उम्मीद है। परमार ने कहा ,‘‘ वह अभी टीम से जुड़ा नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि वह अधिकांश मैच खेलेगा। उसकी मौजूदगी से टीम का मनोबल बढेगा।’’

कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के लिये अधिकांश ग्रुप मैच खेलेंगे। शिवम दुबे भी मुंबई टीम का हिस्सा है । वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को तमिलनाडु का कप्तान बनाया गया है जो ग्रुप चरण में खेलेंगे । केरल के कप्तान संजू सैमसन भी ग्रुप चरण में नजर आयेंगे। एक समय भारतीय क्रिकेट में भविष्य का सितारा माने जा रहे पृथ्वी साव को पिछले साल नीलामी में किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा था।

अब वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिये नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लिये खेलते हैं ।वह भी अच्छा प्रदर्शन करके वापसी का दावा ठोकना चाहेंगे।

नीतिश राणा दिल्ली की कप्तानी करेंगे। असम के कप्तान रियान पराग और मध्यप्रदेश के वेंकटेश अय्यर की नजरें भी बेहतर प्रदर्शन पर होंगी । अय्यर को 23 . 75 करोड़ रूपये में खरीदने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर Author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Sports Newsletter!
संबंधित खबरें

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, RCB Team 2026 Players List: नीलामी के बाद ऐसी है मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, वेंकटेश अय्यर सहित ये विदेशी खिलाड़ी हुए टीम में शामिल

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, RCB Team 2026 Players List: नीलामी के बाद ऐसी है मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, वेंकटेश अय्यर सहित ये विदेशी खिलाड़ी हुए टीम में शामिल

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले शिवम दुबे ने दिया कप्तान और उपकप्तान के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले शिवम दुबे ने दिया कप्तान और उपकप्तान के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान

IND vs SA 4th T20I Match Preview: नवाबों की नगरी में सीरीज जीत पर होगी टीम इंडिया नजर, दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी कड़ी चुनौती

IND vs SA 4th T20I Match Preview: नवाबों की नगरी में सीरीज जीत पर होगी टीम इंडिया नजर, दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी कड़ी चुनौती

IPL 2026 Auction: जोश और जुनून से भर देगी आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बने बारामूला के आकिब नबी की कहानी

IPL 2026 Auction: जोश और जुनून से भर देगी आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बने बारामूला के आकिब नबी की कहानी

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, केकेआर (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता ने कैमरन ग्रीन और मथीसा पथिराना को बनाया अपना, यहां देखें नीलामी के बाद नई टीम

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, केकेआर (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता ने कैमरन ग्रीन और मथीसा पथिराना को बनाया अपना, यहां देखें नीलामी के बाद नई टीम