EXPLAINED: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नॉकआउट मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल?

Why Axar Patel is not playing Today: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे नॉकआउट मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस खास मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उनके टीम के कप्तान अक्षर पटेल का साथ नहीं मिलने वाला है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

Axar Patel delhi capitals

अक्षर पटेल (फोटो- BCCI)

Why Axar Patel is not playing Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक धमाकेदार मैच खेला जा रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस की टीम की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में जब टॉस हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल की जगह फाफ डु प्लेसिस टॉस के समय आए। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इतने महत्वपूर्ण मैच में अक्षर पटेल क्यों नहीं कप्तानी कर रहे हैं और इस मैच में खेल भी नहीं रहे हैं।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं हैं इसकी जानकारी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के बाद दी है। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए नॉकआउट मैच है और अगर वे इसे हार जाती है तो वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

दिल्ली के लिए जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस सात जीत और पांच हार के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उनके नाम 14 अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स छह जीत और पांच हार और एक वॉशआउट के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है। उनके नाम 13 अंक हैं। MI बनाम DC दिल्ली के लिए नॉक-आउट गेम है। अगर वे हार जाते हैं, तो मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

अगर दिल्ली जीतता है, तो वे 15 अंक तक पहुंच जाएंगे और अपने अंतिम लीग गेम में जीत से वे प्लेऑफ़ में पहुंच सकते हैं।अगर दिल्ली मुंबई के खिलाफ़ जीतता है और अंतिम गेम हार जाता है, तो वे 15 अंकों पर अटक जाएंगे और उनका क्वालीफिकेशन मुंबई के अंतिम मैच पर निर्भर करेगा। अगर मुंबई जीतता है, तो वे 16 अंकों के साथ आगे बढ़ जाएंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रियान रिकलटन, विल जैक्‍स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह

इम्‍पैक्‍ट सब विकल्‍प : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, राज बावा, पीएसएन राजू

दिल्‍ली कैपिटल्‍स : फाफ डुप्‍लेसी (कप्‍तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, दुश्‍मांता चमीरा, विपराज निगम, माधाव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्‍त‍फ‍िजुर रहमान, मुकेश कुमार।

इम्‍पैक्‍ट सब विकल्‍प : केएल राहुल, सेदिकुल्‍लाह अटल, करूण नायर, त्रिपुराना विजय, ननवंता कुमार

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited