क्रिकेट

MI W vs RCB W: क्यों WPL 2026 नहीं खेल रही हैं Ellyse Perry? यह है बड़ी वजह

Women Premier League 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के नए सीजन की आज यानी 9 जनवरी से शुरुआत हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी यह सीजन नहीं खेलेंगी।

ellyse perry wpl 2026

एलिस पेरी नहीं है WPL 2026 का हिस्सा। फोटो- PTI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ellyse Perry WPL Team 2026: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के नए सीजन की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार, 9 जनवरी को चौथे सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। MI जहां इस सीजन शायद सबसे कम बदलाव के साथ खेलने उतरेगी तो वहीं RCB के लिए सबसे बड़ा बदलाव एलिस पेरी का नहीं होना रहेगा।

आरसीबी ने एलिस पेरी को रिटेन किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पेरी ने निजी कारणों का हवाला देकर लीग के चौथे सीजन के शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। आरसीबी ने पेरी के स्थान पर सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है। सतघरे 30 लाख रुपये की निर्धारित कीमत पर आरसीबी से जुड़ी हैं। एलिस पेरी लीग के पहले सीजन से आरसीबी के साथ जुड़ी थीं।

फोटो- Ellyse Perry Instagram

फोटो- Ellyse Perry Instagram

ऐसा है WPL करियर

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज एलिस पेरी ने आरसीबी के लिए 2023 से 2025 तक कुल 25 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 972 रन और 14 विकेट दर्ज हैं। पेरी का स्ट्राइक रेट 132.97 और औसत 64.8 का है। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं। साल 2024 में जब आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था तो एलिस पेरी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

फाइनल में किया था दमदार प्रदर्शन

पेरी ने 2024 में 9 मैच में 69.4 की औसत और 125.72 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 347 रन बनाए थे। साल 2024 के मुंबई खिलाफ पेरी ने 49*(38) की शानदार पारी खेली थी और फील्डिंग के दौरान एक लाजवाब कैच लपका था। इस बार वह अपनी टीम का साथ नहीं दे पाएंगी, जो फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

31 दिसंबर को दी थी हटने की सूचना

WPL की ओर से 31 दिसंबर 2025 को ही पैरी के हटने की पुष्टि की गई थी, लेकिन RCB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि एलिस पेरी ने मेगा ऑक्शन से एक सप्ताह पहले ही अपने फैसले की जानकारी फ्रेंचाइजी को दे दी थी। फ्रेंचाइजी को इस साल WPL में पेरी जैसे अनुभवी ऑलराउंडर की कमी निश्चित रूप से खलेगी।

वुमेन्स सुपर स्मैश में खेलने की संभावना

इधर, वुमेन्स सुपर स्मैश में एलिस पेरी की मौजूदगी ने कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया है। यदि वह न्यूजीलैंड की घरेलू T20 लीग का पूरा सीजन खेलती हैं, तो आने वाले दिनों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं और तेज हो सकती हैं। वुमेन्स सुपर स्मैश का आयोजन 31 जनवरी तक होना है, जबकि WPL 2026 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेली जानी है।

चर्चाएं तेज

दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या एलिस पैरी ने WPL छोड़कर सुपर स्मैश खेलने का विकल्प चुना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पेरी ने वेलिंगटन के साथ पूरे टूर्नामेंट के लिए करार किया है या नहीं।

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article