क्रिकेट

Rishabh Pant Replacement: ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, सैमसन नहीं इस विकेटकीपर को मिला मौका

Rishabh Pant Replacement: शनिवार को चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया। नेट सेशन में प्रैक्टिस के दौरान अचानक पंत ने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (विकेटकीपर साभार-BCCI)

Rishabh Pant Replacement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज के आगाज से ठीक पहले शनिवार दोपहर को वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट पर बल्लेबाजी करते समय विकेटकीपर ऋषभ पंत को पेट के दाहिने भाग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया जिससे पता चला कि उन्हें साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) है। इसके साथ ही वह आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है और जुरेल टीम से जुड़ चुके हैं।

ध्रुव जुरेल को क्यों मिला मौका

अगर फैंस के मन में यह सवाल है कि ध्रुव जुरेल को ही क्यों चुना गया तो बता दें कि जुरेल मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में गजब के फॉर्म में हैं। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल वह चौथे नंबर पर हैं। 7 मैच की 7 पारी में जुरेल 93 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 558 रन बना चुके हैं। 4 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। टी20 टीम में शामिल संजू सैमसन और ईशान किशन को इसलिए मौका नहीं मिला क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे सेटअप में नहीं लाना चाहती है। दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।

India ODI Squad Update: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article