क्रिकेट

DC vs RCB Dream11 Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच आज, यहां देखें बेस्ट ड्रीम 11 टीम

DC vs RCB Dream11 Prediction, Delhi Capitals VS Royal Challengers Bengaluru Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाना सही रहने वाला है।

DC vs RCB Dream 11 Prediction

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ड्रीम 11 टीम

DC vs RCB Dream11 Prediction, Delhi Capitals VS Royal Challengers Bengaluru Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru) से होने वाला है। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) के पास है। दोनों ही टीमें विजय रथ पर सवार हैं और अंक तालिका में टॉप 4 में मौजूद हैं। आरसीबी जहां 9 में से 6 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर मौजूद है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैच में कई बड़े खिलाड़ी खेलेंगे इसमें से परफेक्ट ड्रीम 11 टीम चुनना बेहद मुश्किल काम है ऐसे में हम आपको कई ऑप्शन देने वाले हैं जिसमें से आप अपनी बेस्ट फैंटसी टीम बना सकते हैं।

सीजन के अधिकांश समय में फाफ डु प्लेसिस की अनुपस्थिति के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच जीतने के तरीके खोज लिए हैं। आठ मैचों में, 2020 के फाइनलिस्ट ने अपने नाम छह जीत और दो हार दर्ज की हैं, जिसमें उनके पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ आठ विकेट से जीत शामिल है। दूसरी ओर, आरसीबी ने अपने पिछले मैच में आरआर को 11 रनों से हराकर रोमांचक जीत हासिल की, जो मौजूदा सीजन में घर पर उनकी पहली जीत थी। तीन बार के फाइनलिस्ट ने अभी तक घर से बाहर कोई मैच नहीं गंवाया है, जो डीसी के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर नजर (RCB Players to watch out for in IPL 2025)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की तरफ से इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने 392 रन बनाए हैं वहीं कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और फिल सॉल्ट (Phil Salt) भी 222 और 239 रनों के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा नीचे आकर टिम डेविड भी जमकर प्रहार कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) लगातार विकेट ले रहे हैं और 16 शिकार कर चुके हैं। इसके अलावा कृणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने भी स्पिन की कमान संभाल रखी है और अब तक 12 विकेट ले चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (DC Players to watch out for in IPL 2025 Today match)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से सभी बल्लेबाजों ने मिलकर अपना योगदान दिया है। टीम की तरफ से केएल राहुल (KL Rahul) ने 323 रन बनाए हैं। वहीं अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) ने भी 225 रन बनाए हैं। इसके अलावा आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स नीचे आकर कई दमदार पारियां खेल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) भी 9 विकेट ले चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ड्रीम 11 टीम (DC vs RCB Dream 11 Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी ड्रीम टीम -1

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल, फिल सॉल्ट
बैटरविराट कोहली, रजत पाटीदार, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडरअक्षर पटेल, कृणाल पांड्या, लियाम लिविंग्सटन
गेंदबाजमिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कुलदीप यादव
कप्तानविराट कोहली
उप-कप्तानकेएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी ड्रीम टीम -2

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल, फिल सॉल्ट
बैटरविराट कोहली, रजत पाटीदार
ऑलराउंडरअक्षर पटेल, कृणाल पांड्या, लियाम लिविंग्सटन, विप्राज निगम
गेंदबाजमिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कुलदीप यादव
कप्तानरजत पाटीदार
उप-कप्तानमिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी ड्रीम टीम -3

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा
बैटरविराट कोहली, रजत पाटीदार, फॉफ डुप्लेसी
ऑलराउंडरअक्षर पटेल
गेंदबाजमिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कुलदीप यादव
कप्तानफिल सॉल्ट
उप-कप्तानअक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी ड्रीम टीम -4

रोलखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल,जितेश शर्मा
बैटरविराट कोहली, रजत पाटीदार, जैक फ्रेजर मेकगर्क
ऑलराउंडरअक्षर पटेल, लियाम लिविंग्सटन
गेंदबाजमिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड
कप्तानकेएल राहुल
उप-कप्तानरजत पाटीदार

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स की आईपीएल 2025 में पूरी टीमें (Delhi Capitals And Royal Challengers Bengaluru Full Squads In IPL 2025)

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में टीमः अक्षर पटेल (कप्तान), करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस और मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 में टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Sports News) पढ़ें हिंदी में और देखें TATA IPL Auction (आईपीएल 2026 ऑक्शन) की हर छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Cricket News in Hindi) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article