क्रिकेट

BCCI ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाया बड़ा कदम, आज SRH vs MI IPL मैच में नहीं दिखेंगी ये चीजें, खिलाड़ी बांधेंगे काली पट्टी

Pahalgam Terror Attack, BCCI Makes Changes In SRH vs MI IPL 2025 Match Today: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने आदेश दिए हैं कि आज होने वाले हैदराबाद-मुंबई मुकाबले में चीयरलीडर्स और आतिशबाजी जैसी चीजें नहीं दिखेंगी। खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।

Pahalgam Attack, SRH vs MI IPL 2025 Match, BCCI Orders No Cheerleaders Fireworks

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज के मैच के लिए BCCI के निर्देश

मुख्य बातें

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI ने उठाया कदम
  • आज के आईपीएल मैच में चीयरलीडर्स, आतिशबाजी नहीं
  • हैदराबाद-मुंबई के खिलाड़ी काली पट्टी बांधेंगे, एक मिनट का मौन होगा

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई, जिसमें अधिकतर पर्यटक थे। इस घटना से पूरा भारत हिल गया है। इस घटना का असर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में भी महसूस किया जाएगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैदान पर मौजूद अंपायर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे। मैच के दौरान आतिशबाजी नहीं की जाएगी और चीयरलीडर्स भी परफॉर्म नहीं करेंगी। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में पूरे अनुशासन का पालन किया जाएगा और मुमकिन है कि विकेटों और अन्य सफलताओं पर खिलाड़ी जश्न मनाते भी नजर आएंगे।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Sports News) पढ़ें हिंदी में और देखें TATA IPL Auction (आईपीएल 2026 ऑक्शन) की हर छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Cricket News in Hindi) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी Author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article