क्रिकेट

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल?

IND vs NZ T20 World Cup Final Ahmedabad Weather Today: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। आइए जानते हैं रविवार को अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Image

टी20 विश्व कप 2026, अहमदाबाद का कैसा रहेगा मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल
  • क्या आज अहमदाबाद में बारिश होगी
  • आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

अहमदाबाद में रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में जब टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ आमना सामना होगा उस वक्त 140 करोड़ भारतीय टीवी पर टकटकी गड़ाए रहेंगे। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया को हिस्ट्री रिपीट और हिस्ट्री डिफीट करता देखना चाहते हैं। ऐसे में उनकी नजरें एक दिन पहले से ही अहमदाबाद के आसमान पर टिक गई हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि रविवार को अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम (Ahmedabad Weather Today)

गुजरात सहित पूरे देश में पारी मार्च के शुरुआती सप्ताह में 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रविवार 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम सात बजे से भारत न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और टॉस साढ़े छह बजे होगा। उस वक्त तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात होते होते तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और मौसम में उमस भी बढ़ती जाएगी। रात 11 बजे तक यह ह्मूीडिटी 27 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्मी और उमस में खिलाड़ियों को क्रैम्प हो सकता है।

बारिश की नहीं है संभावना (Ahmedabad Rain Prediction)

अहमदाबाद में रविवार को बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं है। तेज गर्मी की वजह से थोड़े बहुत बादल आसमान में रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। मैदान पर रात में ओस भी नहीं गिरेगी ऐसा गर्म मौसम की वजह से होगा। मैच में बारिश की वजह से कोई बाधा नहीं नहीं आएगी और खेल बगैर किसी परेशानी के मैच पूरा हो जाएगा।

रिजर्व डे का है प्रावधान (T20 World Cup 2026 Final Reserve day)

रविवार को किसी वजह से अचानक मौसम करवट ले और बारिश होने लगे तो भी प्रशंसकों को चिंता नहीं करनी चाहिए। आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान किया है। अगर बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मुकाबला नहीं हो पाता है तो उसे पूरा करने के लिए अगला दिन रहेगा। मैच रविवार को जहां खत्म होगा रिजर्व डे के दिन वहीं से दोबारा शुरू होगा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article