बद्रीनाथ मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में से एक है। यह तीर्थ स्थल भगवान विष्णु को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती रहते थे और इसे शिव भूमि के नाम से जाना जाता था। जब गंगा धरती पर अवतरित हुई तो वह 12 धाराओं में बंट गई। इस स्थान पर अलकनंदा नाम से वह विख्यात हुई। वहीं भगवान विष्णु अपने तप के लिए स्थान ढूंढ रहे थे। अलकनंदा के करीब उन्हें यह स्थान पसंद आ गया था। बद्रीनाथ मंदिर की पूरी कहानी के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।