Vastu Tips: घर में इस जगह रखें बांसुरी, शांति और सकारात्मक से भर जाएगा आवास

वास्तु टिप्‍स
Updated Aug 08, 2019 | 14:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बांसुरी को आप अगर एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ही मानते हैं तो आपको अपने सोच का दायरा बढ़ाना होगा। दरअसल बांसुरी एक बेहतरीन वास्तु दोष निवारक भी है। कैसे? आइए जानें।

 flute
flute   |  तस्वीर साभार: Instagram

कृष्णजी के ये बांसुरी धार्मिक महत्व भी रखती है। यही कारण है कि ये कई गंभीर वास्तुदोष से भी आपके घर को मुक्त बनाती है। बांसुरी की आवाज जितनी मधुर होती है उतना ही मधुरता वह संबंधों में भी घोलने वाली होती हैं। आर्थिक, व्यवसायिक ही नहीं रिश्तों में आई गिरावट को भी ये बेहतर और मजबूत बनाने में सक्षम है। बांसुरी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि ये श्रीकृष्ण जी कि प्रिय चीजों में बांसुरी भी है। यही कारण है कि जहां बांसुरी होती है वहां श्रीकृष्ण का वास भी होता है।

बांसुरी वास्तु शास्त्र में एक और वजह से विशेष स्थान रखती है। बांसुरी बांस से बनती है और बांस हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। यही कारण है कि बांसुरी को शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। ये केवल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ही नहीं बल्कि वास्तु दोष निवारक की तरह भी काम करती है। इसलिए बांसुरी को हमेशा उसी तरह से सम्मान देना चाहिए जैसे कि भगवान श्रीकृष्ण को आप देते हैं। तो आइए बांसुरी के चमत्कारी वास्तु उपाय जानें जिससे घर और परिवार की समस्याएं दूर हो सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bansuri (@buybansuri) on

ऑफिस या शॉप पर टांगने से कठिनाई होगी दूर
कई बार ऑफिस में अचानक से आपका काम लोगों को पसंद नहीं आता, या टांग खिचने वालों की संख्या बढ़ने लगती है। यही नहीं अगर बिजनेस करते हैं और लाख कोशिशों के बाद बिजनेस गिरता ही जा रहा तो आपके लिए बांसुरी बेहद काम आ सकती है। आप अपने ऑफिस या शॉप की छत पर बांसुरी लटका दें। बांसुरी लटकाने से पहले आप श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और बांसुरी उनके चरणों में रखकर अपनी बेहतरी की प्रार्थना करें और फिर इसे प्रसाद स्वरूप छत पर टांग दें। ये वास्तु का उपाय आपके हर काम की बाधा दूर कर आपके मार्ग प्रशस्त करेगा।

दांपत्य संबंध को बनाएगा मधुर
शायद ही कोई ऐसा जोड़ा हो जिसके बीच झगड़े न होते हों, लेकिन जब ये झगड़ा हद से ज्यादा हो या उस झगड़े से अलगाव जैसी स्थित उत्पन्न होने लगे तो आप श्रीकृष्ण जी कि प्रिय बांसुरी को घर ले आएं। भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं और उनकी बांसुरी ही इसका आधार है। इसलिए जब भी लगे कि घर में झगड़े बढ़ रहे तो आप अपने बेडरूम में बांसुरी को बेड की ओर मुंह कर छत से लाल धागे के सहारे बांध दें। यदि छत पर बीम हो तो बीम वाली छत पर ही इसे टांगे। देखिए कैसे इस बांसुरी की मिठास आपके संबंधों में भी घुलती जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yakecan Flautas (Júlio Souza) (@yakecanflautas) on

आर्थिक स्थिति बेहतर बनाती हैं बांसुरी
यदि घर में आर्थिक संकट जाने का नाम नहीं ले रहा तो आपके लिए बांसुरी बेहतर उपाय हो सकती है। हालांकि इसके लिए आपको बांस की नहीं बल्कि चांदी की बांसुरी खरीद कर श्रीकृष्ण के चरणों में रख कर पूजा करनी होगी। चांदी कि बांसुरी में माता लक्ष्मी लक्ष्मी का वास माना जाता है। देखते ही देखते घर की आय बढ़ने लगेगी।

धार्मिक साधना में सफलता के लिए
धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको जहां ये कार्यक्रम या अनुष्ठान हो रहा वहां अथवा श्रीकृष्णक के मंदिर 21 अथवा 51 बांसुरियों से बनी झालर चढ़ना होगा।

दीवार के वास्तु दोष से बचने के लिए
घर में कई बार ऐसी दीवार बन जाती है जो वास्तु दोष का कारण होती है ऐसी दीवार का वास्तु दोष खत्म करने के लिए आप दीवार के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। ये उपाय आपके वास्तु दोष को हर लेगी।

घर में बांसुरी को हमेशा पूजा स्थल पर रखें या टांग कर। बांसुरी को कभी कबाड़ या गंदी जगह पर न रखें। इससे ईश्वर नाराज होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर