तंत्र-मंत्र, टोटके या काले जादू का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। अपने दुश्मनों को परास्त करने के लिए लोग ऐसी क्रियाएं करते हैं। इतना ही नहीं किसी को अपने वश में करना, अपनी बीमारी या दुख दूसरों को देना, अपने घर की खुशहाली के लिए दूसरे के घर में बाधाएं डालना आदि काले जादू के जरिये लोग करने का प्रयास करते रहते हैं। कई बार इसके इतने गंभीर परिणाम सामने आते हैं कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि ये परेशानी या दुख अचानक से उन पर कैसे आ गया। लेकिन काले जादू का असर अचानक नहीं आता। वह धीरे-धीरे अपना असर दिखता है। इतना ही नहीं ये काला जादू कई लक्षण भी दिखता है जिसे अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो कई परेशानी और संकट से असानी से बचा जा सकता है।
शकुन शास्त्र में मिलते हैं संकेत
काला जादू या तंत्र - मंत्र का असर किसी पर होने की जानकारी शकुन शास्त्र में विस्तार से मिलती है। इस शास्त्र में कई ऐसे लक्षण बताए गए हैं जो इंसान पर काला जादू होने के बाद नजर आते हैं। हालांकि ये ऐसे लक्षण हैं जिन्हें केवल यह सोचकर ही नहीं चलना चाहिए कि ये काला जादू है बल्कि डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। साथ ही इलाज के साथ आप काला जादू उतारने के उपाय कर सकते हैं। फिलहाल जानते हैं कि वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें देख कर आप पहचान सकते हैं कि व्यक्ति पर काला जादू किया गया है।
दिखने लगे ऐसे संकेत तो हो जाएं सावधान
1. अचानक से किसी के अंदर आपको अजीब सा बदलाव नजर आ। वह बहुत बोलने या गुमसुम रहने लगे। उसकी हरकतें रहस्यमी सी लगने लगें। तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि उस पर नजर रखें।
2. जब कोई भला-चंगा सा हो लेकिन अचानक से उसका शरीर सूखता जाए और वह सूखा रोग का शिकार हो जाए। या ऐसी बीमारी उसे घेर ले जो समझ से परे हो।
3. आपके घर में लगा हरा-भरा तुलसी का पौधा एक से दो दिन में ही सूख जाए। या घर में किसी जानवर या पक्षी की हड्डी या खुद पक्षी मरा हुआ गिरा मिले तो ये काले जादू का संकेत होता है।
4. किसी इंसान का स्वभाव अचानक से बदल जाए। उसमें तल्खी दिखने लगे या वह हैरान-परेशान से नजर आने लगे तो ये काले जादू का संकेत हो सकता है।
5. अच्छी खासी लगी-लगाई नौकरी छोड़ दे, बिजनेस चलता हुआ डूबने लगे या अचानक से काम पर जाने से कतराने लगे तो ये काले जादू का संकेत हो सकता है।
6. लोगों से ऐसा व्यक्ति कटा-कटा रहता है। वह अपनी ही दुनिया में खोया रहे। उसके नाखूनों का रंग धीरे-धीरे सफेद से काला होने लगे।
7. बेवजह उसे अंदर से डर पैदा हो, किसी भी चीज से डर जाना, रात में डरावने सपने आना या रात में सोने से बचना ये सब काले जादू का संकेत है।
इन संकेतों को पहचान कर आप किसी को भी बचा सकते हैं। यदि इसमें से कोई भी लक्षण आपके जानने वाले में नजर आए तो उसे ज्योतिष के साथ डॉक्टर को भी जरूर दिखाएं।