Today Panchang 29 October 2019: पंचांग हमारा मार्गदर्शन करता है। किसी भी तिथि का ज्ञान इसीसे ही होता है। पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रातःकाल इसे पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। यदि अभिजीत न मिले तो अमृत काल या विजय मुहूर्त पे शुभ कार्य होते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो साहित्य तथा कला के फील्ड में नाम कर सकते हैं । वे बहुत ही सफल वक्ता हो सकते हैं। वो मेधावी होते हैं। उनके पास प्रबंधकीय या विधि की डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा यात्रा करेंगे। भोजन के बहुत शौकीन होंगे।यदि वो तकनीकी या मेडिकल फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। आर्थिक दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन शीत जनित रोग की संभावना बनी रहेगी। ये बहुत ही आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से दूर सामुद्रिक शहर में रहेंगे। इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव थोड़ा कठोर होगा। इनके जीवन में धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे।ऐसे जातक बहुत मस्त रहते हैं। अपने परिवार की कीर्ति को बढ़ाएंगे तथा बहुत अच्छे व सफल व्यवसायी भी हो सकते हैं। इनका विदेश में भी व्यवसाय हो सकता है।
Today Panchang 29 October 2019:
शुभ मुहूर्त- अभिजीत- 11:42 am से 12:34 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 3 बजे से 04:30 बजे तक