Today Panchang 29 November 2019: पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है।ग्रहों के गोचर का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। अभिजीत मुहूर्त न मिलने पर विजय या अमृत मुहूर्त में कार्य करें। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही सुंदर तथा स्वस्थ होंगे। वे प्रखर मस्तिष्क के स्वामी तथा कई विद्याओं में पारंगत हो सकते हैं। वो अंतर्मुखी होते हैं। उनके पास टेक्निकल डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। इनको पढ़ने पढ़ाने में आनंद आएगा। जीवन में खूब विदेश यात्रा करेंगे। सिनेमा तथा साहित्य के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो साहित्य , फ़िल्म मेकिंग तथा पत्रकारिता के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन उदर तथा श्वांस संबंधित रोग की संभावना बनी रहेगी। ये माता पिता के आज्ञाकारी होते हैं।प्रायः घर से दूर पूर्व या उत्तर पूर्व में शिफ्ट होंगे। विदेशों में भी जॉब कर सकते हैं।इनके भाग्य में जॉब को लेकर यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव अंतर्मुखी लेकिन दयालुता से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत खुशमिजाज तथा मृदुभाषी होंगे।रिश्तों को बखूबी निभाएंगे। माता पिता के नाम को रौशन करेंगे। प्रायः ऐसे बच्चे जीवन में बड़े होकर कोई मंदिर या धर्मशाला का निर्माण भी करते हैं। ऐसे बच्चों को हनुमान जी की पूजा बहुत लाभ करती है।समय समय पर अन्न दान करवाते रहना चाहिए।
Today Panchang 29 November 2019
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:48 am से 12:30 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक