Today Panchang 16 October 2019: प्रतिदिन पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रखर राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। वो तेज होते हैं। उनके पास प्रबंधकीय डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा यात्रा करेंगे।घूमने के बहुत शौकीन होंगे।यदि वो मेडिकल के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन उदर तथा स्किन रोग की संभावना बनी रहेगी। ये माता पिता के आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से दूर विदेशों में रहेंगे। इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक व सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे।ऐसे जातक बहुत धन संग्रह करेंगे तथा परोपकारी होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। इनके पास लोगों की भीड़ रहेगी। इनके स्वभाव में एक चुम्बकत्व होगा।
Today Panchang 16 October 2019:
विजय मुहूर्त- 02 से 02:46 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक