Today Panchang 15 April 2020: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज बुधवार है तथा चंद्रमा शनि प्रधान राशि मकर में है।आज दुर्गा माता जी की उपासना का विशेष फल है। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होता है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही तार्किक व मेधावी होंगे। वो विद्वान होंगे। वो प्रसिद्ध होते हैं। ऐसे बच्चे ला या एमबीए की डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे। यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो आर्किटेक्ट के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये बहुत मजबूत होते हैं प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये माता पिता तथा बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल व अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत ही सहज व सरल होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी अभिनय व लेखन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फ़िल्म निर्देशक भी हो सकते हैं। इनकी भावुकता इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे बहुत सफल वक्ता भी हो सकते हैं। खेल की दुनिया में भी सफल हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल प्लेयर के साथ साथ बहुत अच्छे सिंगर भी हो सकते हैं। इनको हनुमान जी की उपासना से बहुत लाभ होगा।