Today Panchang 14 November 2019: प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है।शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें।नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है।चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है।राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है।राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।जब भी किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा प्रारंभ करें तो प्रयास करें कि सूर्योदय का समय हो या अभिजीत मुहूर्त हो।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही कुशल सर्जन हो सकते हैं।वो विद्वान होते हैं। उनकी शिक्षा अत्यंत ही उच्च कोटि की तथा मेडिकल,टेक्निकल या प्रबंधकीय होती है।ये बहुत यात्रा करेंगे। भोजन के बहुत शौकीन होंगे।यदि वो संगीत या प्रबंधन के फील्ड में शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत नहीं होते हैं , उदर रोग की संभावना बनी रहेगी।ये माता पिता के आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से थोड़ा दूर रहेंगे।इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव आकर्षण तथा दया से भरा होगा।इनके जीवन में धार्मिक यात्राएं कुछ ज्यादा ही होंगे।शिव पूजा करना बेहतर परिणाम देगा। प्रतिदिन सूर्य प्रणाम करने से यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
Today Panchang 14 November 2019
शुभ मुहूर्त- अभिजीत- अभिजीत 11:44 am से 12:28 pm
अशुभ मुहूर्त -राहुकाल-दोपहर 01:30 से सायंकाल 03 बजे तक