जीवन में हर कोई चाहता है कि कम से कम मेहनत में वह उस ऊंचाई को पा लें जो उसका सपना होता है, लेकिन ये कई बार हर किसी के लिए संभव नहीं होता। कुछ लोगों थोड़ी सी मेहनत में ही बहुत कुछ पा लेते हैं लेकिन कुछ लोग बेतहाशा मेहनत के बाद भी वह मुकाम नहीं पा पाते जिसके वे हकदार होते हैं। ऐसे में ज्योतिष के उपाय बेहद काम आते हैं।
आपकी मेहनत और ज्योतिष के कुछ उपाय अपनाए जाएं तो आपके लिए भी आपकी पंसद की मंजिल पाना मुश्किल नहीं होता। अंक शास्त्र ऐसा ही ज्योतिष तरीका है जिससे आपन आपने जन्म मूलांक के अनुसार अपने लिए खास उपाय जान पाते हैं। रंग का असर जीवन पर भी पड़ता है। आपने अब तक यही जाना होगा कि जातक को अपने जन्म मूलांक के अनुसार कपड़े के रंग का चयन करना चाहिए लेकिन आपको पता है यदि आप एग्जाम या इंटरव्यू आदि में जा रहे हैं तो अपने साथ अपने मूलांक के अनुसार पेन भी रखें। यानी शुभ रंग के पेन आपके भाग्य का रास्ता प्रशस्त करता है।
पेन का रंग भाग्य बदल सकता है
अंक शास्त्र के अनुसार अगर आपने अपने मूलांक से अपने लिए शुभ रंग जान लिया और उस रंग की पेन अपने साथ रख ली तो वह आपके लिए भाग्य बदलने वाली साबित हो सकती है। तो याद रखें कामयाबी के लिए आपकी मेहनत तो जरूरी है, इसके साथ अगर आप मूलांक के अनुसार शुभ रंग की पेन रख लें तो ये आपके लिए शुभदायक साबित होगा। तो आइए जानें जन्म मूलांक के अनुसार किस मूलांक को किस रंग की पेन शुभ होती है।
1. जिन लोगों का जन्म मूलांक एक है उनके लिए सुनहरी रंग की पेन बेहद शुभदायक होती है। यदि आप किसी भी शुभ काम पर निकलते समय सुनहरी रंग की पेन साथ रख लें तो आपके लिए ये बेहद भाग्यशाली साबित होगी।
2. जिन जातकों का मूलांक दो है उनके लिए सफेद रंग की पेन साथ रखनी चाहिए। आप चाहें तो सिलवर रंग की पेन भी अपने साथ रख सकते हैं। जीवन में मजबूत भाग्य का रास्ता इसी के जरिये मिल सकता है।
3. यदि आपका जन्म मूलांक तीन है तो आपके लिए भी सुनहरे रंग की पेन ही भाग्याशाली साबित होगी। अपने ऊपरी जेब में इस पेन को रखें क्योंकि जिस तरह से चमकेगी उसी तरह से आपका भाग्य भी चमकेगा।
4. मूलांक चार वाले जातकों को अपने साथ हमेशा भूरे रंग की पेन साथ रखनी चाहिए। यदि आप किसी एग्जाम या इंटरव्यू में जा रहे तो इस पेन को साथ जरूर रखें। आप जरूर सफल होंगे।
5. मूलांक पांच के जातकों के लिए हरे रंग की पेन शुभदायक मानी जाती है। ये नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा कर जातकों का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
6. मूलांक छह के जातकों के लिए क्रिस्टल क्लियर वाली पेन बेहद शुभदायक होती है। अगर पेन पर कुछ चमकती हुआ नग भी हो तो ये इनके लिए शुभदायक होता है। कोशिश करें नग सफेद ही हो।
7. यदि आपका मूलांक सात है तो आपके लिए ग्रे रंग की पेन आपके भाग्य का रास्ता प्रशस्त करेगी। ये रंग आपको अत्यधिक गुस्से से भी बचाएगा और आपके लिए सफलता की राह खुलती जाएगी।
8. मूलांक आठ के लिए नीले रंग की पेन शुभदायक साबित हो सकती है। इसके अलावा चाहे तो ये काले या किसी भी गहरे रंग की पेन अपने साथ रख सकते हैं।
9. मूलांक नौ के लिए लाल रंग की पेन ऊर्जावान बनाने वाली होगी। लाल रंग की इस पेन से इनके सफलता का रास्ता हर जगह खुलता ही जाएगा।
तो अब अपने मूलांक के अनुसार अगर कपड़े न पहन पाएं तो कम से कम पेन साथ रखें। आपके मूलांक के अनुसार शुभ रंग का पेन बेहद फलदायी साबित होगा।