Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन खास महत्व रखता है। ये दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का है। कहते हैं गुरुवार के दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करने से दुखों से निजात मिल जाता है। साथ ही ये दिन रोजगार और विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए सबसे उत्तम है। आज के दिन आपको पूजा-पाठ के साथ ही कुछ खास उपाय या टोटके आजमाने चाहिए। इनसे देवगुरु बृहस्पति बेहद प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। यहां से आप गुरुवार के उपाय देख सकते हैं।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से शरीर व मन दोनों में शुद्धता आती है और यह देवगुरु की कृपा पाने का एक सरल उपाय माना जाता है।
ॐ बृं बृहस्पतये नमः इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। यह मंत्र बृहस्पति ग्रह को शांत और मजबूत करने में सहायक होता है।
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। पेड़ पर जल चढ़ाएं, पीले फूल चढ़ाएं और 11 बार परिक्रमा करें। इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।
इस दिन पीले रंग को शुभ माना गया है। पीले वस्त्र पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह गुरु ग्रह को बल प्रदान करता है।
पूजा स्थल पर दीप जलाएं, भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को पीले फूल, चने की दाल, गुड़ आदि अर्पित करें। शुद्ध मन से प्रार्थना करें।