ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार यह जीवन भगवान का उपहार है। कर्म के साथ साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। अंक प्रत्येक जीवन को प्रभावित करता है। हर अंक का अपना महत्व होता है।
आपके जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। अपने जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा। जिन का जन्म 1 से 9 दिनांक के बीच में हुआ है उनको तो प्रत्यक्ष जन्मांक ज्ञात हो जाएगा।
आज का अंक ज्योतिष के अनुसार 18 सितम्बर का राशिफल
अंक 1-व्यस्त रहेंगे। आज जीवन के प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।उदर विकार की संभावना रहेगी। धन का आगमन संभव है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गाय को भोजन दें।
अंक 2-धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। निर्णय लेने में थोड़ी सी कठिनाई हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव भी सम्भव है। हनुमान जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
अंक 3-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलताओं का है। किसी पुराने लंबित कार्य को पूर्ण करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। वाणी पर संयम रखें। गाय को केला खिलाएं।
अंक 4-प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सर्विस में उन्नति होगी। धन प्राप्ति की संभावना रहेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। अन्न का दान करें।
अंक 5-छात्रों को शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन का व्यय हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति तथा धन आगमन रहेगा।नेत्र से कष्ट सम्भव। गरीबों में अन्न का दान करें।
अंक 6- अंक 3 या 5 की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है । भाई की सहायता से कोई लंबित कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर होगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं।
अंक 7-व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। निर्णय लेने में समस्या आ सकती है। धन का व्यय होगा। यात्रा की संभावना भी है। छात्रों के लिए बेहतर समय है।
अंक 8- व्यवसाय में लाभ होगा। धन का व्यय हो सकता है। अंक 2 या 9 के व्यक्ति से नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। शनि के बीज मंत्र का जप करें।
अंक 9-आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। अंक 4 तथा 5 के व्यक्ति से लाभ होगा। प्रेम संबंध में माधुर्यता बनी रहेगी। हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाना चाहिए। गाय को गुड़ खिलाएं।