Today Panchang 10 October 2019: प्रीतिदिन पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है।प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है।चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही सफल वकील तथा प्रखर दिमाग के हो सकते हैं। वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। मेडिकल या विधि डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा विदेशों की यात्रा करेंगे। भोजन के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो राजनीति के फील्ड में भी जाते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं परंतु उदर रोग की संभावना बनी रहेगी। प्रायः घर से दूर पश्चिम दिशा में रहेंगे। इनकी मित्र संख्या बहुत ज्यादा नहीं हो सकती है। ये बहुत ही अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव अन्तर्मुखी होगा। इनके जीवन में धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत धार्मिक तथा परोपकारी होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। परिवार के प्रति बहुत ही अच्छे रहेंगे। ये जहां भी रहेंगे बहुत ही सम्पन्न रहेंगे। इनको चंद्रमा से संबंधित द्रव्यों का दान करते रहना चाहिए। भगवान शिव की उपासना अत्यंत लाभकारी रहेगी।
Today Panchang 10 October 2019:
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:45 am से 12:34 pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक