Today Panchang 05 October: प्रतिदिन पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या ना करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रखर वक्ता तथा वकील हो सकते हैं। वो सुंदर होते हैं। उनके पास तकनीकी डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा यात्रा करेंगे। घूमने के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो मेडिकल या लॉ के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन नेत्र तथा न्यूरो रोग की संभावना बनी रहेगी। ये पिता के आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से दूर विदेशों में रहेंगे। इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक व सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत धन संग्रह करेंगे तथा परोपकारी होंगे। ये अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। इनके पास लोगों की भीड़ रहेगी। इनके स्वभाव में एक माधुर्यता होगी। ये बहुत अच्छे कवि भी हो सकते हैं।
Today Panchang 05 October
वार- शनिवार
माह- अश्विन
पक्ष- शुक्ल
तिथि- खष्ठी 09:37am तक फिर सप्तमी
नक्षत्र- मूल
करण- वणिज
सूर्योदय- 06:19am
सूर्यास्त- 06:01pm
सूर्य राशि- कन्या
चंद्र राशि- धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:45am से 12:37pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातः 09 बजे से 10:30 बजे तक