Aries Horoscope 2026: मेष राशि वाले लोग साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व करने वाले होते हैं। आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं, जो ताकत, जमीन-जायदाद, पढ़ाई और आत्मविश्वास के कारक हैं। साल 2026 आपके लिए बहुत अच्छा साल रहेगा। मेष राशि वाले अधिकतकर धनवान, विद्वान और मजबूत इरादे वाले होते हैं। मेष राशि वाले मंगल की कृपा से प्रशासन, सेना, शिक्षा, राजनीति, मेडिकल या वकील बनने में सफलता प्राप्त करते हैं। मेष की मित्र राशियां कर्क, सिंह, मीन और धनु हैं। आपका शुभ रत्न मूंगा है। अब आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?
साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य 15 जनवरी से 15 मार्च तक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस दौरान शुगर, सांस या आंखों की समस्या वाले सावधान रहें। 16 फरवरी से 17 मार्च तक सांस के मरीज ज्यादा ध्यान दें। हार्ट के मरीज 17 सितंबर और 25 दिसंबर के आसपास सतर्क रहें। इस दौरान दान-पुण्य करें, गौशाला में गूलर की लकड़ी का तराजू दान करवाएं तो सेहत अच्छी रहेगी।
करियर में शानदार प्रगति होगी। टीचिंग, मैनेजमेंट, फिल्म, आईटी, मीडिया और बैंकिंग वाले लोगों के लिए साल बहुत अच्छा है। फरवरी से सितंबर और नवंबर में तरक्की के मौके मिलेंगे। 16 सितंबर से 18 नवंबर तक नौकरी बदलने या प्रमोशन का योग है। मार्च के बाद विदेश यात्रा के कई अवसर आएंगे। मनचाही पोस्ट मिल सकती है। कुल मिलाकर, करियर के लिए सुनहरा साल है।
लव लाइफ में स्वीटनेस रहेगी और आपको सफलताा मिलेगी। 17 जनवरी तक थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मार्च से नवंबर के बीच प्रेम विवाह में बदल सकता है। शादीशुदा लोगों को फरवरी तक तनाव रहेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अंत में खुशी मिलेगी।
पैसे की बारिश होगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। 25 मार्च से 17 सितंबर तक खूब धन आएगा। पूरे साल आर्थिक हालत मजबूत रहेंगे। जमीन, मकान या गाड़ी खरीदने के अच्छे मौके हैं। खासकर फरवरी, जून, अगस्त और नवंबर में काफी लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से आपको सोना या हीरे के गहने मिल सकते हैं। महंगी गाड़ी खरीद सकते हैं। बस मार्च, जून और नवंबर में फिजूलखर्ची से बचें।
17 मार्च से जून तक और 16 अगस्त से 18 नवंबर तक का समय बहुत अच्छा है। फरवरी से जून और सितंबर से 17 नवंबर तक का समय पैसे के मामले में शानदार रहेगा।
हनुमान जी आपके इष्ट हैं। रोज उनकी पूजा करें। माता-पिता को खुश रखें। हर मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें। मसूर की दाल दान करें, गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। लाल कपड़ा और गेहूं दान करें। मूंगा पहनें। हनुमान जी का नाम रोज 108 बार जपें। राम जी की पूजा करें। पुराने मंदिर की मरम्मत करवाएं। बड़े भाई का सम्मान करें। अन्न दान करें। किसी को दुख न दें। सेहत के लिए हनुमान बाहुक पढ़ें। शिवजी का रुद्राभिषेक करवाएं। 2026 आपके लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा। बस मेहनत और विश्वास बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।